यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Toxic: करीना, सई या कियारा... 'टॉक्सिक' में कौन बनेंगी Yash की हीरोइन? मेकर्स ने खोल दी पोल पट्टी
आगामी फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर लम्बे समय से चर्चा जोर-शोर से चल रही है। केजीएफ स्टार Yash फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता की सीट तो कन ...और पढ़ें

HighLights
- केजीएफ के बाद टॉक्सिक में धमाल मचाएंगे यश
- मेकर्स ने यश की हीरोइन की कास्टिंग पर जारी किया स्टेटमेंट
- करीना और कियारा के नाम की भी हो रही चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Toxic Movie: केजीएफ में रॉकी भाई बनकर करोड़ों का दिल जीतने वाले यश (Yash) फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। दो साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक यश ने कोई फिल्म नहीं दी है। पिछले काफी समय से लोग यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट तो हो गई है, लेकिन उनकी हीरोइन को लेकर काफी बज बना हुआ है।
जब से टॉक्सिक की अनाउंसमेंट हुई है, तब से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइनों को कास्ट करने की खबरें सामने आ रही हैं। पहले कहा गया था कि करीना कपूर खान, यश की हीरोइन बनेंगी। फिर श्रुति हासन और सई पल्लवी का नाम भी सामने आया है। बीते दिनों खबर आई कि करीना, श्रुति या सई नहीं बल्कि कियारा, यश के साथ फाइनल हो गई हैं। अब खुद मेकर्स ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
हीरोइन की कास्टिंग पर मेकर्स का बयान
टॉक्सिक के मेकर्स ने हीरोइन को लेकर चल रहे बज को क्लियर कर दिया है। जारी स्टेटमेंट में मेकर्स ने कहा, "टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की कास्टिंग के बारे में कई बिना प्रमाण के थियोरीज और इन्फॉर्मेशन चल रही हैं। टॉक्सिक को लेकर चल रही एक्साइटमेंट की हम वाकई सराहना करते हैं, लेकिन इस प्वॉइन्ट पर हम सभी से अटकलों से बचने का अनुरोध करेंगे।"
यह भी पढ़ें- Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में कैमियो करेंगे शाह रुख खान? KGF स्टार ने बताया सच
हीरोइन ढूंढने के करीब हैं मेकर्स
स्टेटमेंट में आगे कहा गया है कि टॉक्सिक के लिए यश की हीरोइन ढूंढने का प्रोसेस जल्द ही पूरा होने वाला है। मेकर्स का कहना है, "कास्टिंग प्रक्रिया फिल्म पूरी होने के करीब है और हम अपनी टीम से रोमांचित हैं। जैसा कि हम इस कहानी को जीवंत करने के लिए तैयार हैं, हम सभी से आधिकारिक घोषणाओं की प्रतीक्षा करने का अनुरोध करते हैं।"
खबरें और भी
बता दें कि फिल्म का निर्देशन जानी-मानी एक्ट्रेस और निर्देशक गीतू मोहनदास कर रही हैं। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- Toxic: केजीएफ स्टार यश ने रोकी 'टॉक्सिक' की शूटिंग! क्या फिल्म की रिलीज में होगी देरी