Toxic में 'गुंडा' बनेगा ये एक्टर, रॉकिंग स्टार Yash को कड़ी टक्कर देगा 'भीरा'?
रॉकिंग स्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा क बाजार काफी गर्म है। अब इस मूवी के विलेन का राज खुल गया है, जो यश को टक्कर देता हुआ नजर आ सकत ...और पढ़ें
-1771941071311_m.webp)
टॉक्सिक में विलेन बनेगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
टॉक्सिक में नजर आएगा ये एक्टर
फिल्म में निभाएगा खलनायक का किरदार
इस दिन रिलीज होगी टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स मूवी के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। केजीएफ फ्रेंचाइजी से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता यश की इस मूवी का हर कोई इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से टॉक्सिक का नाम अपनी बड़ी कास्ट को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब यश की तरफ से टॉक्सिक में गुंडा बनने वाले अभिनेता की जानकारी भी दे दी गई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा कलाकार है, जो टॉक्सिक में नजर आएगा।
टॉक्सिक में विलेन बन सकता है ये एक्टर
फिल्म टॉक्सिक एक ड्रामा पीरियड गैंगस्टर थ्रिलर है। जिसमें यश खुद एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस मूवी में उनको टक्कर देने वाले विलेन की भरमार देखने को मिलेगी। उनमें से एक एक्टर का खुलासा अब खुद यश ने कर दिया है। टॉक्सिक में साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता बालाजी मनोहर भी नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर यश ने मनोहर का फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- यश की Toxic में इन दो धमाकेदार एक्टर्स की एंट्री, फिल्म में अपने किरदारों से लाएंगे सुनामी
इसके साथ ही इस बात की जानकारी दी है कि बालाजी मनोहर टॉक्सिक में भीरा का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। उनके इंटेंस लुक को देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि मनोहर टॉक्सिक में खलनायक के तौर पर अपनी धाक जमाएंगे। इस पोस्टर ने टॉक्सिक की एक्साइटमेंट को और भी हाई कर दिया है।

इससे पहले टॉक्सिक के अन्य कलाकारों और किरदारों को भी रिवील किया गया है, जिनमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय ओबेरॉय (टॉनी) और सुदेव नायर (करमणी) के कैरेक्टर और लुक सामने आए हैं। बता दें कि 19 मार्च 2026 को टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
खबरें और भी
टॉक्सिक की बड़ी कास्ट
साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने यश की टॉक्सिक का निर्देशन किया है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुकमणी वसंत, अक्षय ओबरॉय, सुदेव नायर, तारा सुतारिया और नयनतारा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए लेटेस्ट टीजर से साफ हो गया था कि टॉक्सिक में यश डबल रोल में दिखाई देंगे।