Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यश की Toxic में इन दो धमाकेदार एक्टर्स की एंट्री, फिल्म में अपने किरदारों से लाएंगे सुनामी

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 11:59 AM (IST)

    Toxic Cast: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में दो और नए एक्टर्स की एंट्री हो गई है। फिल्म को लेकर इन दिनों काफी बज है। टीजर पहले ही रिलीज हो चुका ...और पढ़ें

    टॉक्सिक में नजर आएंगे ये और नए सितारे

    टॉक्सिक में नजर आएंगे ये और नए सितारे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रहे हैं। टॉक्सिक की रिलीज से पहले इस वक्त फिल्म के टीजर और पोस्टर्स आने शुरू हो गए हैं। वहीं फिल्म में कौन कौन नजर आएगा, इसका भी खुलासा हो रहा है और अब लीजिए अपडेट आया है कि फिल्म में दो और नए स्टार्स नजर आएंगे।

    फिल्म में दिखेंगे ये दो और नए स्टार्स

    दरअसल बीते दिनों ही टॉक्सिक (Toxic Teaser) का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यश के साथ-साथ फिल्म की लीडिंग लेडीज के नाम का भी खुलासा हो चुका हो चुका है। इसी बीच अब फिल्म में दो और नए चेहरे नजर आएंगे, इसकी जानकारी सामने आई है।

    akshaty

    जी हां, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudev nair) के फिल्म होने की जानकारी साझा की है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय 'टोनी' और सुदेव नायर को 'कर्माडी' के किदार में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में अक्षय का किरदार 1950 के दौर का होगा।

    यह भी पढ़ें- Toxic का 'खूंखार' टीजर रिलीज, यश ने बदला ऐसा रूप कि कांप जाएंगे दुश्मन; 2026 में मचेगी तबाही

    अक्षय का दमदार लुक वाकई में देखते बन रहा है। वहीं इसके अलावा फिल्म में सुदेव नायर का लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है। सिर पर कैप, हाथ में गन और गजब का स्वैग... मेकर्स ने इन दोनों लुक्स को ऑफिशियली शेयर किया है।

    खबरें और भी

    sudev

    इन किरदारों को लेकर क्या बोले मेकर्स?

    वहीं फिल्म के डायरेक्टर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने कहा कि, 'कर्माडी के लिए सही कलाकार मिलना इस सफर की सबसे बड़ी जरूरत थी। उन्हें ऐसा शख्स चाहिए था जो बिना शोर किए फिल्म का मजबूत सहारा बन सके, और सुदेव इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट ही थे। सुदेव एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।'

    इसके अलावा उन्होंने अक्षय ओबेरॉय की भी तारीफ की है और उनका मानना है कि इन दोनों किरदारों के लिए ये एक्टर्स बिल्कुल फिट हैं। आपको बता दें कि फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा कई और स्टार्स भी दिखेंगे।

    ticekty

    हाल ही में रिलीज़ हुआ टीज़र पहले ही तहलका मचा चुका है। सिर्फ़ 24 घंटे में 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ इस टीजर को मिल गए। इसके अलावा यश का क्लीन शेव्ड लुक भी सोशल मीडिया पर इस वक्त छाया हुआ है।  

    फिल्म में यश (Actor Yash) के अलावा नयनतारा (Natanthara), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic Fairytale for grown ups) को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है। इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Yash की Toxic में टीवी की इस हसीना की हुई एंट्री, निभाएंगी छोटा मगर दमदार रोल