Toxic का 'खूंखार' टीजर रिलीज, यश ने बदला ऐसा रूप कि कांप जाएंगे दुश्मन; 2026 में मचेगी तबाही
Toxic Teaser: सुपरस्टार यश की मचअवेटिड फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर जारी हो गया है, जिसमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। यह फिल्म ...और पढ़ें

HighLights
यश की 'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर हुआ जारी
टीजर में नजर आया सुपरस्टार यश का जबरदस्त लुक
फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की मचअवेटिड फिल्मों की फेहरिस्त अगर तैयार की जाए तो इसमें सबसे पहले किसी और का नहीं बल्कि 'टॉक्सिक' (Toxic) का नाम आता है। टॉक्सिक से सुपरस्टार यश (Superstar Yash) करीब 4 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म का एक और धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है।
टीजर ने उड़ाए सबके होश
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का धमाकेदार टीजर आ चुका है। टीजर ने आते ही फैंस की धड़कनें तेज कर दी है। टीजर में रॉकिंग स्टार यश (Actor Yash) का धांसू लुक देखने को मिल रहा है। टीजर में नजर आया हर फ्रेम ये बताने के लिए काफी है कि यश की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'Dynamite...' आलिया भट्ट ने Yash की Toxic पर लुटाया प्यार, क्या है टीजर में खास?

कभी सर्कस का सेटअप, तो कभी ईस्ट एशियन टच वाला बैकड्रॉप, टीजर में कहानी अलग-अलग दौर में घूमती है। टीजर की शुरुआत एक बड़ी पार्टी से होती है, जहां पर बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'इस बार जंग अलग है' और फिर फिर गोलीबारी शुरू होती है। इसके बाद एक सर्कस है और उसमें कई गैंगस्टर दिख रहे हैं।
नजर आया यश का ट्रांसफॉर्मेशन
टीजर में यश का इस बार ट्रांसफॉर्मेशन भी नजर आ रहा है। टीजर में उनके कई रूप दिखते हैं। कभी वह बेहद दुबले दिख रहे हैं, तो कभी एक मंझे हुए योद्धा की तरह अपनी बॉडी को बनाए हुए हैं। यह बदलाव सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि यश ने अपनी बॉडी लैंग्वेज और चलने-बोलने के अंदाज को भी पूरी तरह बदला है, जो उनके पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग है।
खबरें और भी
फिल्म के मेकर्स ने टीज़र के साथ एक वॉर्निंग भी दी है और कहा है कि, "It’s gonna to get crazyyyy" (यानी अब पागलपन शुरू होने वाला है)। टीजर के स्केल और उसकी गहराई को देखकर लगता है कि 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। आपको बता दें कि, फिल्म की कहानी खुद यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है।
फिल्म का निर्देशन भी गीतू मोहनदास (Geeth Mohandas) ने ही किया है। इस फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा यह हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी। यश की ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।