विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic Teaser: फैंस को मिलेगा Yash का तगड़ा सरप्राइज, टॉक्सिक के नए टीजर की रिलीज डेट आई सामने

Published: Thu, 19 Feb 2026 02:20 PM (IST)

Toxic New Teaser: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ...और पढ़ें

कब आएगा टॉक्सिक का नया टीजर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कब आएगा टॉक्सिक का नया टीजर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इस साल की बहुचर्चित फिल्मों की फेहरिस्त में शुमार है। सिनेप्रेमी टॉक्सिक की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग कर ली है और टॉक्सिक (Toxic Teaser) के नए टीजर की रिलीज का एलान कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यश स्टारर टॉक्सिक का दूसरा टीजर कब रिलीज होने जा रहा है। 

कब रिलीज होगा टॉक्सिक का दूसरा टीजर

बीती 8 जनवरी को अभिनेता यश के जन्मदिन के खास मौके पर निर्देशक गीतू मोहनदास की टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का पहला टीजर रिलीज किया गया था, जिसको लेकर बाद में काफी विवाद भी हुआ। अब मेकर्स ने टॉक्सिक के एक और टीजर को लॉन्च करने का फैसला लिया है, जिसका एलान गुरुवार को सोशल मीडिया पर किया गया है। 

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले लीक हो गई Toxic की कहानी, रॉकिंग स्टार यश के किरदार की खुली पोल?

toxic (1)

दरअसल टॉक्सिक फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यश की इस मूवी का नया पोस्टर शेयर किया गया है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि 20 फरवरी सुबह 9:35 पर टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया टीजर रिलीज किया जाएगा। 

इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और हर कोई टॉक्सिक के इस आने वाले टीजर को लेकर बेताब नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि मूवी के इस नए टीजर में फिल्म के अन्य किरदारों को भी झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि टॉक्सिक में यश के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुकमणी वसंत और नयनतारा जैसी अदाकाराएं भी लीड रोल में मौजूद हैं। 

थिएटर्स में कब आएगी टॉक्सिक

जैसे-जैसे टॉक्सिक की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, मेकर्स की प्लानिंग बढ़ती जा रही है। यश की इस फिल्म को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बता दें कि 19 मार्च 2026 को फिल्म टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज के साथ टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी देखने लायक रहेगा। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डर गए Ranbir Kapoor? 9 महीने आगे खिसकाई गई 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।