Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज से पहले लीक हो गई Toxic की कहानी, रॉकिंग स्टार यश के किरदार की खुली पोल?

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 01:27 PM (GMT+05:30)

    साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में रिलीज से पहले टॉक्सिक की कहानी लीक होने ...और पढ़ें

    टॉक्सिक में नजर आएंगे यश (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    टॉक्सिक में नजर आएंगे यश (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म केजीएफ के रॉकी भाई के तौर पर फैंस के दिलों को जीतने वाले अभिनेता यश (Yash) की अगली फिल्म का नाम टॉक्सिक (Toxic) है। इस साल की बहुचर्चित फिल्मों की लिस्ट में साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक गीतू मोहनदास की यश-स्टारर टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स भी शामिल है।

    इस बीच खबर आ रही है कि रिलीज से पहले यश की टॉक्सिक की कहानी लीक हो गई है, जिसमें मूवी का स्टोरी प्लॉट और यश के कैरेक्टर को लेकर अहम जानकारी रिवील की गई है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

    लीक हुआ टॉक्सिक का स्टोरी प्लॉट

    यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। बीतों दिनों फिल्म के टीजर को लेकर काफी बवाल मचा था। अब इसके स्टोरी प्लॉट के लीक होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल मूवी के UAE डिस्ट्रीब्यूटर, फार्स फिल्म ने अपनी वेबसाइट पर स्टोरी लिस्ट की है, जिससे टॉक्सिक की कहानी के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।

    toxic (2)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 और Toxic के महाक्लैश पर घमासान, किस बात के लिए 'धुरंधर' के मेकर्स से नाराज हैं Yash?

    इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा हो सकती है, जिसकी कहानी 1940 से लेकर 1970 के सेट पर बेस्ड हो सकती है। इसका मुख्य केंद्र गोवा होगा, जहां इस टाइम पीरियड में क्राइम की दुनिया की घटनाओं का चित्रण दिखाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    toxic

    यश के किरदार को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि केजीएफ की तरह एक बार फिर से वह खूंखार गैंगस्टर के रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की असली कहानी क्या होगी, वो तो मूवी की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। 

    कब रिलीज होगी टॉक्सिक

    फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर भी सुर्खियां खूब तेज हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर पार्ट 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर टॉक्सिक चर्चा में है। बता दें कि 19 मार्च 2026 को टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में यश के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुकमनी वसंत जैसी अदाकाराएं भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डर गए Ranbir Kapoor? 9 महीने आगे खिसकाई गई 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट