Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Yash की Toxic में टीवी की इस हसीना की हुई एंट्री, निभाएंगी छोटा मगर दमदार रोल

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 05:04 PM (IST)

    सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जो एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। यह उनका पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। फिल्म ...और पढ़ें

    यश की टॉक्सिक में नजर आएंगी संजीदा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    यश की टॉक्सिक में नजर आएंगी संजीदा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच खास दिलचस्पी है। टीजर रिलीज ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और इसका दूसरा आकर्षण इसकी कास्ट है।

    टॉक्सिक में छठवीं एक्ट्रेस की एंट्री

    इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया सहित कई सारी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। अब इस मूवी में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पांच लीड एक्ट्रेसेज के अलावा संजीदा शेख भी फिल्म में नजर आ सकती हैं। यह एक स्पेशल अपीयरेंस होगा।

     यह भी पढ़ें- Toxic से जारी हुआ Yash का एक और दमदार लुक, क्या मूवी में डबल रोल निभाएंगे एक्टर?

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

    इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं संजीदा

    संजीदा शेख को फाइटर और हीरामंडी जैसी फिल्म और सीरीज के लिए जाना जाता है। ये उनका पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा। इसके अलावा संजीदा शेख क्‍या होगा निम्मो का, कयामत और इश्क़ का रंग सफ़ेद जैसे सीरियल्‍स में नजर आ चुकी हैं।

    iamsanjeeda_1708432538_3306894273323459092_219081276

    धुरंधर के साथ होगा क्लैश

    फिल्म 'टॉक्सिक' की घोषणा के बाद से ही इसकी खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म यश की ब्लॉकबस्टर हिट 'केजीएफ चैप्टर 2' (2022) के चार साल बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' में यश डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ टकराएगी।

    खबरें और भी

    वहीं संजीदा शेख के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ धमाल 4 में नजर आएंगी। ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो सन्नी देओल और अक्षय खन्ना के साथ नेटफ्लिक्स पर फिल्म इक्का में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- 50 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी Amitabh Bachchan की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, लोगों ने यश चोपड़ा को दी थी चेतावनी