Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Toxic से जारी हुआ Yash का एक और दमदार लुक, क्या मूवी में डबल रोल निभाएंगे एक्टर?

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 07:35 PM (IST)

    फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स ने यश का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह क्लीन-शेव लुक में 'टिकट' नामक किरदार में दिख रहे हैं। ...और पढ़ें

    टॉक्सिक के लुक में यश (फोटो-इंस्टाग्राम)

    टॉक्सिक के लुक में यश (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में धमाका कर दिया है। 20 फरवरी को इसका हिंदी टीजर आने के बाद से तो फैंस इंतजार ही नहीं कर पा रहे। वहीं अब इसका एक नया पोस्टर जारी हुआ है जिसमें रॉकिंग स्टार यश ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उनका यह क्लीन-शेव लुक फिल्म की खतरनाक और विस्फोटक दुनिया में और गहराई से उतरने का इशारा देता है।

    डबल रोल निभाएंगे एक्टर

    पोस्टर से जानकारी मिलती है कि एक्टर 'टिकट' नाम का किरदार निभा रहे हैं जोकि उनका दूसरा लुक है जबकि टीजर में वो बड़ी हुई दाढ़ी में नजर आए। ये लुक उसके बिल्कुल विपरीत है। इससे ये संकेत मिलता है कि फिल्म में उनका डबल रोल हो सकता है।

    WhatsApp Image 2026-02-21 at 7.34.16 PM

    यह भी पढ़ें- Toxic का 'खूंखार' टीजर रिलीज, यश ने बदला ऐसा रूप कि कांप जाएंगे दुश्मन; 2026 में मचेगी तबाही

    क्लीन शेव में नजर आएंगे यश

    इससे पहले उनका 'राया' वाला लुक सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। फैन हर जगह सोशल मीडिया और रील्स में बस उसी की चर्चा थी। अब अचानक आए इस क्लीन-शेव लुक ने फिर से उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है। पहले रिलीज हुए टीजर में यश का ट्रांसफॉर्मेशन पहले ही सोशल मीडिया पर बवंडर खड़ा कर चुका है और फिल्म को लेकर दीवानगी अब ग्लोबल फीवर बन चुकी है।

    एक-एक प्वाइंट पर हो रही बहस

    टीजर को जबरदस्त और विस्फोटक रिस्पॉन्स मिले हैं। यह भारत समेत 9 देशों में यूट्यूब पर ट्रेंड कर चुका है, जो फिल्म की अंतरराष्ट्रीय पकड़ को साबित करता है। 1 मिनट 56 सेकंड के टीजर को फैंस फ्रेम दर फ्रेम खंगाल रहे हैं। कोई टाइमलाइन पर बहस कर रहा है, कोई अलग-अलग दौर की कहानी का अंदाजा लगा रहा है, तो कोई दोनों किरदारों के टकराव की थ्योरी बना रहा है। दो मिनट से भी कम समय में टॉक्सिक ने दर्शकों को इतना मसाला दे दिया है कि चर्चा अब एक सिनेमाई आंदोलन बन चुकी है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-02-21 at 6.54.17 PM

    तमिल बेल्ट में श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया तक इसकी धूम है। हिंदी बेल्ट में ओमान, सऊदी अरब, कुवैत, बांग्लादेश और बहरीन में यह छाया हुआ है। भारत के कई राज्यों में भी टीजर ट्रेंड कर रहा है, जिससे साफ है कि टॉक्सिक सिर्फ पैन इंडिया नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड फेनोमेना बन चुका है।

    किन भाषाओं में होगी रिलीज?

    अपनी आइकॉनिक शख्सियत, जो उनकी बड़ी स्क्रीन वाली शख्सियत का हिस्सा बन चुकी थी, उसे छोड़कर यश ने सबको चौंका दिया है। उनका 'टिकट' अवतार स्टाइलिश भी है और डरावना भी। यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी और गीता मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट की गई है। इसके हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन भी रिलीज होंगे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Toxic का टीजर देख लोगों को आई Dhurandhar 2 की याद, कहा- 'डाउट नहीं होना चाहिए'