Yash की टॉक्सिक का टीजर देखकर हैरान रह गए Ram Gopal Verma, कहा- 'मुझे अभी भी यकीन नहीं कि...'
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर इस समय खूब चर्चा है। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक यश के 40वें जन्मदिन पर जारी किया गया। इसकी शुरुआत ही एक खतरनाक इंटीमेट स ...और पढ़ें

राम गोपाल वर्मा ने की टॉक्सिक की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic) का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। हाल ही में एक्टर के 40वें जन्मदिन पर इसका पहला लुक जारी किया गया। इसमें उनके किरदार 'राया' को पेश किया गया है। इसकी शुरुआत ही एक इंटीमेट सीन के साथ होती है जिसने खई सारे फैंस को हैरान कर दिया।
रामगोपाल वर्मा ने की तारीफ
लेकिन इससे ज्यादा भी सरप्राइजिंग बात ये थी कि फिल्म की कहानी जिसने लिखी और डायरेक्ट की है वो खुद एक महिला है। गीतू मोहनदास इसकी निर्देशक हैं। हालांकि, 'टॉक्सिक' के टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, वहीं फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने मोहनदास की प्रशंसा की है। वर्मा ने कहा कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास 'महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा प्रतीक' है।
यह भी पढ़ें- 'कांतारा चैप्टर 1' एक्टर ने मजबूरी में छोड़ी Toxic, इस कारण नहीं बन पाया 200 करोड़ की फिल्म का हिस्सा
महिला ने डायरेक्ट की है टॉक्सिक
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर गीतू की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'यश स्टारर टॉक्सिक का ट्रेलर देखने के बाद मुझे कोई शक नहीं है कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा प्रतीक हैं। कोई भी पुरुष डायरेक्टर इस महिला का मुकाबला कर पाए इतना बड़ा मर्द नहीं है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उसने यह शूट किया है।'
After seeing the @TheNameIsYash starring trailer of #Toxic I have no doubt that @GeethuMohandas_ is the ultimate symbol of Women Empowerment ..No Male director is Man enough in comparison to this Woman .. I still can’t believe she shot this 👇🏻 😳 https://t.co/ZxyxU8Da40 pic.twitter.com/qzFUcv9JIb
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 8, 2026
गीतू मोहनदास कौन हैं?
गीतू मोहनदास एक पूर्व अभिनेत्री हैं जिन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम किया है। 2014 में, उन्होंने फिल्म 'लायर्स डाइस' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते और यह 87वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री की।
यह भी पढ़ें- Toxic Teaser Out: 'डैडी इज होम', आ गया यश की टॉक्सिक का फाड़ू टीजर, 'धुरंधर 2' के लिए बजी खतरे की घंटी!