Toxic Trailer: कमजोर दिल वाले बना लें दूरी! Toxic का ट्रेलर देख सन्न रह जाएगा दिमाग, खेली जाएगी खून की होली
जिस पल का दर्शकों को इंतजार था, वह फाइनली आ चुका है। यह की आगामी फिल्म टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। ...और पढ़ें

रिलीज हुआ टॉक्सिक का ट्रेलर/फोटो- Instagram
HighLights
रिलीज हुआ यश की टॉक्सिक का ट्रेलर
एक-एक सीन है बेहद खतरनाक
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का इंतजार फैंस एक लंबे समय से कर रहे थे। फिल्म के बार-बार पोस्टपोन होने से साउथ सुपरस्टार के चाहने वाले काफी निराश थे, लेकिन अब उनकी ये उदासी खुशी में बदलने वाली है, क्योंकि फाइनली मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाकेदार ट्रेलर सामने आ चुका है। जिसका एक-एक सीन इतना पावरफुल है कि आप सबकुछ छोड़कर अपनी कुर्सी से साढ़े चार मिनट तक चिपके रहेंगे।
ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स और खौफनाक सीन
4 मिनट और 38 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत होती है यश और एक पास बैठे बच्चे के साथ, जो भीगती बारिश में अपने पिता से कहता है कि मैं आपकी हर बात मानूंगा गुस्सा मत करो। इसके बाद जो तबाही शुरू होती है, वह देखने लायक है। कियारा आडवाणी का पहला डायलॉग 'चेहरे पर नकाब डालकर अपने गम को छुपा सकते हो, लेकिन तकदीर में लिखी बर्बादी को नहीं।' ही रोंगटे खड़े करने वाला है। इसके बाद यश का किरदार अपनी बहन की ख्वाहिश पूरा करने के लिए न सिर्फ शहर पर राज करता है, बल्कि वह ऐसी खून की होली खेलता है, जो दिमाग को पूरी तरह से सन्न करके रख देती हैं।
ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ एक इमोशन से भरी कहानी है, जो प्यार, पावर की भूख, धोखा और रिडेम्प्शन पर टिकी है। दमदार विजुअल्स, धमाकेदार डायलॉग्स और रोंगटे खड़े करने वाले एक्शन सीन्स के के साथ ये साल 2026 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनकर उभर सकती है और 'धुरंधर 2' के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है।
इस बड़ी फिल्म के लिए टॉक्सिक बन सकती है मुसीबत
इस ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज खुद यश हैं, जो एक गैंगस्टर के रूप में तो नजर आएंगे ही, लेकिन इसी के साथ दूसरे किरदार के लिए जो उन्होंने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है, वह काबिल ए तारीफ है। इसके अलावा हुमा कुरैशी से लेकर कियारा आडवाणी और नयनतारा, तारा सुतारिया ने भी अपने किरदार में पूरी जान फूंकी है।
खबरें और भी
अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी को दुनियाभर में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म वैसे तो श्रद्धा कपूर की फिल्म 'इथा' से दो दिन पहले सिनेमाघरों में आ रही है, लेकिन जिस हिसाब से फिल्म का क्रेज है। यह मूवी आने वाले समय में 'इथा' के लिए एक बड़ी प्रॉब्लम बन सकती है।