यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tripti Dimri को ऐसे देख भूल जाएंगे 'Animal' वाला लुक, लेटेस्ट वीडियो देख फैंस बोले- भाभी 2 छा गईं
बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में Tripti Dimri का नाम भी शामिल हो गया है। एनिमल मूवी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ ...और पढ़ें

HighLights
- 'एनिमल' फिल्म के बाद बढ़ी है तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी
- तृप्ति डिमरी ने शेयर किया नया वीडियो
- कार्तिक आर्यन के साथ है तृप्ति डिमरी की नेकस्ट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ने तृप्ति डिमरी को वो स्टारडम दिया, जिसकी उन्हें बरसों से आस थी। इस फिल्म से उनके रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ बेड सीन काफी वायरल हुए। 'एनिमल' मूवी का न्यूड सीन बॉलीवुड के अब तक के सबसे बोल्ड सीन में से एक है। इन दिनों तृप्ति अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। इसी के साथ वो कुछ फोटोज को लेकर भी चर्चा में हैं।
रणबीर कपूर के साथ इश्क फरमाने के बाद तृप्ति डिमरी अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'भूल भुलैया 3' में अपना कमाल दिखाएंगी। इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। तृप्ति के फैंस कार्तिक से साथ उनकी केमेस्ट्री का कमाल देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
तृप्ति ने शेयर किया वीडियो
तृप्ति ने ब्लू शॉर्ट्स और इसी कलर के टॉप में वीडियो फॉर्मैट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस वीडियो में दिखाई गई फोटोज में तृप्ति की क्यूटनेस और मासूमियत देखने लायक लग रही है। कभी गालों पर हाथ रखते हुए, तो कभी सिर्फ एक टक कैमरे की तरफ देखते हुए, तृप्ति ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है।
फैंस ने की तारीफ
तृप्ति डिमरी का ये वीडियो देख फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'भाभी 2 छा गईं।' एक ने कमेंट किया, 'अब मार ही डालोगी क्या'।
खबरें और भी
तृप्ति डिमरी वर्कफ्रंट
तृप्ति डिमरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में डायरेक्टर अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' के अलावा 'बैड न्यूज' और 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' भी है। 'बैड न्यूज' में उनके साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एमी वर्क होंगे। वहीं, 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' में उनके हीरो राजकुमार राव (Rajkummar Rao) होंगे।