Vijay के सीएम बनते ही तृषा ने कर दिया प्यार का इजहार! एक्ट्रेस की पोस्ट ने मचा दी खलबली
Thalapathy Vijay ने 10 मई को तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ ली। इसके बाद अब तृषा के पोस्ट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। ...और पढ़ें
-1778497880451_m.webp)
विजय की जीत के बाद तृषा के प्यार का इजहार!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की जीत का जश्न पूरा तमिलनाडु मना रहा है। एक्टर ने 10 मई को तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली जहां उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं। वैसे तो दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चल रही अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन दोनों का करीबी रिश्ता कई दिनों से जगजाहिर है।
भले ही दोनों ने खुले तौर पर अपने रिश्ते की बात कबूल ना की हो लेकिन विजय के लिए तृषा का सपोर्ट, शपथ ग्रहण समारोह में इमोशनल हो जाना और अब सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट करना उनके बीच कुछ ना कुछ रोमांटिक होने की ओर इशारा तो करता ही है।
तृषा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
विजय के सीएम बनने के एक दिन बाद ही तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने अपना पहला पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने उसी साड़ी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं जिसे पहनकर वह विजय के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) शामिल हुई थीं। खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'The Love Is Always Louder (प्यार हमेशा जोरदार होता है)।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- शपथ समारोह में CM Vijay की मां को देखते ही Trisha Krishnan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल
उनके इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। कई लोगों ने तृषा के लुक की तारीफ की लेकिन कई लोगों ने उनके रिलेशनशिप को लेकर भी कमेंट्स किए। एक ने लिखा, 'ये लव नहीं अफेयर है'। एक ने कमेंट किया, 'लेकिन इसको सीक्रेट ही रखना चाहिए'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दीजिए'।
खबरें और भी
तृषा कृष्णन रो पड़ीं
रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जब थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, तो अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भावुक हो गईं। समारोह के वीडियो में अभिनेत्री को अपने पुराने दोस्त और सह-कलाकार को राजनेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और हजारों समर्थकों के सामने शपथ लेते हुए देखते हुए, साफ तौर पर अपने आंसू रोकते हुए देखा गया।
🥺❤️🫂 @trishtrashers getting emotional during CM Joseph Vijay sir’s speech was truly a heart-touching moment ❤️🥹#trishakrishnan #Trisha #vijay #cmvijay #thalapathy #trishaforever #southqueentrisha #ladysuperstartrisha #wonderingwomen pic.twitter.com/3Ofr1zDl4P
— Trisha😻Sushma (@Trishkrish_583) May 10, 2026
यह भावुक पल देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गया, और फैंस ने इस बात पर गौर किया कि विजय के इस बड़े राजनीतिक पड़ाव के दौरान तृषा कितनी भावुक नजर आ रही थीं। जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कैमरों ने दर्शकों के बीच बैठी तृषा को मुस्कुराते हुए और अपनी आंखों के आंसू रोकते हुए कैद कर लिया।
कई फिल्मों में किया साथ काम
तृषा और विजय के बीच सालों से एक गहरा प्रोफेशनल रिश्ता रहा है, और उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी दोस्ती अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रही है।