विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ विजय ही नहीं, इन दो सुपरस्टार्स के लिए भी लकी बनीं Trisha Krishnan, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Published: Sun, 24 May 2026 08:16 PM (IST)

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार तृषा कृष्णन की लेटेस्ट फिल्म करप्पू ने कमाई में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।

विजय और तृषा कृष्णन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

विजय और तृषा कृष्णन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. तृषा कृष्णन को माना जा रहा लकी चार्म।

  2. विजय के साथ दो अन्य सुपरस्टार्स के लिए भी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तृषा कृष्णन साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। मौजूदा समय में तृषा का नाम उनकी लेटेस्ट फिल्म करप्पू को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह सुपरस्टार सूर्या संग नजर आई हैं। तृषा कृष्णन और सूर्या की करप्पू ने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कमाई करते हुए 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 

जोकि सूर्या की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है। इस बीच तृषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अजीत कुमार और विजय की मूवीज का भी जिक्र है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

तृषा कृष्णन का पोस्ट 

करप्पू फिल्म सफलता के बाद तृषा कृष्णन लाइमलाइट में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेडी लक एक्ट्रेस के तौर पर खूब सराहा जा रहा है। इस मामले को मद्देनजर रखते हुए एक पोस्ट सामने आया है, जिनमें विजय की लियो, अजीत कुमार की गुड बैड अगली और सूर्या की करप्पू मूवी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- Netflix की 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से हुई सूर्या की Karuppu की तुलना, थिएटर में एक्टर का अवतार देख क्रेजी हुए फैंस 

trisha krishnan (1)

कमाल की बात ये है कि इन तीनों मूवीज की लीड एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हैं और तीनों ही फिल्में इन सभी अभिनेताओं के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं। इसी पोस्ट को तृषा कृष्णन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है।

इस बात की खुद पुष्टि की है कि वह भी इस बात को मानती हैं कि उन्होंने विजय, अजित और सूर्या की फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है और एक्स फैक्टर अदा किया है। 

trisha krishnan

बता दें विजय की लियो ने ग्लोबली 600 करोड़ से ज्यादा और अजीत कुमार की गुड बैड अगली ने करीब 250 करोड़ का कारोबार किया था। अब करप्पू 217 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर चुकी है। 

तृषा की अगली फिल्म

करप्पू की सफलता के बाद फैंस को तृषा कृष्णन की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। गौर करें उनकी आने वाली फिल्म के बारे में तो उसका नाम विश्वंभरा है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ अहम भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा होना बाकी है। 

यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay का नाम सुनते ही शर्म से लाल हुईं तृषा कृष्णन! Karuppu की स्क्रीनिंग से एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल