Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस मजबूरी के कारण Tusshar Kapoor को करना पड़ा मुंबई लोकल ट्रेन का सफर, फैंस ने वीडियो देख बोल दी ऐसी बात

    Updated: Mon, 27 May 2024 02:21 PM (IST)

    तुषार कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मुंबई की लोकल ट्रेन के सफर को एन्जॉय करते हुए नजर आ र ...और पढ़ें

    तुषार ने किया लोकल ट्रेन का सफर (Photo Credit: Instagram)
    तुषार ने किया लोकल ट्रेन का सफर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. तुषार कपूर ने किया लोकल ट्रेन का सफर
    2. सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
    3. फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ियां छोड़ मुंबई के ट्रैफिक से बचते हुए मेट्रो का सफर करते दिखाई दिए थे। उनसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए देखा गया है। अब तुषार कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

    तुषार कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने लोकल ट्रेन के सुहाने सफर को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस अनुभव को भी फैंस के साथ शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Kapkapiii Motion Poster: तुषार कपूर-श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कपकपी' का एलान, हॉरर-कॉमेडी का मोशन पोस्टर रिलीज

    तुषार ने ली फर्स्ट क्लास सीट

    एक्टर ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मास्क हटाकर अपना चेहरा भी दिखाया। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा कि बीती रात अगर विरार चर्चगेट वाली रेलवे की फर्स्ट क्लास की सीट ली है, तो एक सेल्फी वीडियो तो बनता है।

    इसके आगे उन्होंने लिखा कि जहां चाह है वहां वो रास्ता भी है, जिससे आप हद से ज्यादा मुंबई के ट्रैफिक वाले मुंबई के बाहरी इलाके को शूट लाइफ के दौरान मात दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    तुषार के वीडियो पर फैंस ने दिया रिएक्शन

    तुषार कपूर के इस वीडियो पर फैंस अपना-अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मजा तो तब आता जब आप जीतू सर को भी अपने साथ लाते। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि इतनी सादगी हर सेलेब्रिटी में हो, तो क्या ही कहना होता इंडिया का।

    तुषार कपूर का वर्क फ्रंट

    अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल', 'कंपकपी' में दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही उनकी एक सीरीज भी आने वाली है।

    यह भी पढ़ें: पोते और नाती के साथ Jeetendra ने काटा 82वें जन्मदिन का केक, वीडियो हुआ वायरल