यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar को जहरीली घास खिलाना चाहती थीं ट्विंकल खन्ना, दूसरी शादी के खौफ से दी थी धमकी
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेस के साथ काफी चर्चा में रही है। वहीं ट्विंकल खन्ना के साथ उनकी लव स्टोरी भी कम फेमस नहीं। ...और पढ़ें

HighLights
- फेमस ऑथर हैं ट्विंकल खन्ना
- कई फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
- अक्षय को दी थी जहरीली घास खाने की सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस से ऑथर बनीं 'मिसेज फनीबोन्स' ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपनी बातों को लेकर खासा चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर उनके लिखे कॉलम सामने आते हैं, जिस पोस्ट में वह अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातों का खुलासा करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अपने पति और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को जहरीला घास खाने को बोल चुकी हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे गए कॉलम में ट्विंकल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात का खुलासा किया। उन्होंने अक्षय कुमार की दूसरी शादी को लेकर हुई बातचीत का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म 'खेल खेल में' से दो शब्दों पर चली कैंची, अब 'स्त्री 2' से बॉक्स ऑफिस पर होगा टकराव
अक्षय को दी थी जहरीली घास खाने की सलाह
ट्विंकल ने लिखा, ''आज मैं कैंप से वापस आ रही थी, तो गाइड ने चिड़िया के पेयर की तरफ इशारा किया, जो एक दूसरे को लेकर समर्पित हैं। वह इतनी समर्पित हैं कि अगर एक की मौत हो गई, तो दूसरा जहरीली घास खाकर मर जाता है।'' एक्ट्रेस ने लिखा कि इसी तरह की एक सलाह उन्होंने अक्षय को दी थी।

ट्विंकल ने अक्षय से कहा था कि अगर दोनों में से उनकी (ट्विंकल की) मौत पहले हो जाती है, तो अक्षय दूसरी शादी करने की बजाय जहरीली घास खा लेंगे। अगर उन्होंने अक्षय को दूसरी बीवी के साथ देखा और वह दूसरी पत्नी उनके हैंडबैग्स इस्तेमाल कर रही है, तो वह तुरंत दोनों को फांसी लगा देंगी।
अक्षय कुमार के जवाब ने की थी बोलती बंद!
अक्षय कुमार अपनी हाजिरजवाबी के लिए खासे चर्चित हैं। ट्विंकल ने बताया कि जब अक्षय को उन्होंने जहरीली घास खाकर मरने की सलाह दी, तो वह तुरंत उसे खाने की मांग करने लगे। बतौर ट्विंकल, अक्षय ने कहा, ''मैं अभी उस जहरीली घास को खाना चाहता हूं, कम से कम तब तो मुझे इस तरह की बकवास को नहीं सुनना पड़ेगा।''