Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG! उर्फी जावेद ने 'अंडों' से बनाया अनोखा आउटफिट, यूजर्स रह गये दंग, बोले- 'गर्मी में मत निकलना वरना...'

    Updated: Mon, 06 May 2024 01:22 PM (IST)

    Uorfi Javed अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद उर्फी ने फैशन का ऐसा जादू बिखेरा कि वह विदेश तक पहचान ब ...और पढ़ें

    उर्फी जावेद ने अंडों से बनाई ड्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    उर्फी जावेद ने अंडों से बनाई ड्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अनोखा फैशन
    2. अंडों से उर्फी जावेद ने बनाई ड्रेस
    3. उर्फी जावेद का लुक देख घूमा यूजर्स का दिमाग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Uorfi Javed New Look: उर्फी जावेद आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। जब वह छोटे पर्दे पर आईं तो उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने की खूब कोशिश की। मगर बात नहीं बनी। फिर वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' में आईं और एक हफ्ते में ही उर्फी ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

    उर्फी जावेद के लाइमलाइट बटोरने की सबसे बड़ी वजह उनका फैशन सेंस था। अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली और एक्ट्रेस ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। शो से निकलने के बाद उर्फी ने ऐसी-ऐसी चीजों की ड्रेस बनाई, जिसके बारे में लोग सपने में भी नहीं सोच सकते।

    लोगों की सोच से परे होता है उर्फी का फैशन

    कभी कांच, कभी साइकिल की चैन, कभी कैन का ढक्कन तो कभी कपड़े सुखाने वालीं क्लिप... उन्होंने अपने हर लुक के चलते हेडलाइंस में जगह बनाई। इस बीच उन्होंने ट्रोलिंग भी झेली, मगर हार नहीं मानी। बीते दिनों उर्फी ने एक सुंदर ड्रेस पहनी थी, जिसे खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर उर्फी एक ऐसी ड्रेस पहने दिखाई दी हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

    Urfi Javed Latest Photos

    यह भी पढ़ें- 100 किलो का अजीबो-गरीब गाउन पहन रेड कारपेट पर चलीं Urfi Javed, यूजर बोले- 'गई भैंस गाड़ी में'

    उर्फी जावेद ने दिखाया अंडे का फंडा

    यूं तो अंडा खाने के लिए होता है, लेकिन उर्फी जावेद ने इसे खाने की बजाय पहन लिया है। जी हां, 'बिग बॉस' स्टार ने अंडों से एक कमाल की स्कर्ट बना दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में उर्फी को ब्लैक कलर की बिकिनी के साथ शीयर टॉप में देखा जा सकता है। इसके ऊपर एक्ट्रेस ने अंडे से बनी स्कर्ट पहनी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    उर्फी जावेद का ये वीडियो देख लोगों के होश उड़ गये हैं। कुछ लोग उनके क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "उर्फी जैसा कोई नहीं, बहुत यूनिक आउटफिट है। उर्फी का कोई कॉम्पटीटर नहीं है।" एक ने लिखा, "गर्मी में बाहर मत निकलना, ऑमलेट बन जाएगा सबका।" एक यूजर ने कहा, "अब ये क्या बना दिया एग ड्रेस।"

    यह भी पढ़ें- 'मुझे गर्मी लग रही है...'ये कहते ही एयरपोर्ट पर कपड़े उतारने लगीं Urfi Javed, वायरल हुआ ये वीडियो