यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बिग बॉस 17' विनर Munawar Faruqui को लेकर बोलीं उर्फी जावेद, 'वो मेरी तरह नहीं है, मेरे से हजार गुना ज्यादा...'
सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर छाई रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से कतराती नहीं हैं। एलएसडी 2 एक्ट्रेस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा इंटरनेट पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर, तो कभी किसी को लेकर दिए गए बयान के कारण। उर्फी को जो भी कहना होता है, वह दिल खोलकर कहती हैं। एक्ट्रेस को उनकी ड्रेसिंग सेंस के लिए जितना ट्रोल किया गया है, उतना ही उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ भी हुई है।
फिर चर्चा में आईं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें फेम उनके अतरंगी फैशन सेंस से मिला। उर्फी ने जब अजीबोगरीब कपड़े पहनना स्टार्ट किया, तब वो लोगों की नजरों में आईं और अब वह बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं। इन दिनों लाइमलाइट बटोर रहीं उर्फी ने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर कुछ कहा है।
मुनव्वर पर उर्फी ने किया कमेंट
'एलएसडी 2' एक्ट्रेस ने मुंबई में सोशल नेशन इवेंट में हिस्सा लिया। यह कुछ दिनों का फेस्टिवल इवेंट है, जिसमें उर्फी लाल परी बनकर पहुंचीं। एक्ट्रेस ने रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। इस दौरान उर्फी ने मुनव्वर के बारे में अपने विचार बताए। उर्फी से जब मुनव्वर की फैन फॉलोइंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वो मेरी तरह नहीं है...मेरे से मल्टीप्लाइड बाय 1 करोड़ है।
View this post on Instagram
'बिग बॉस 17' विनर की तारीफ में कही ये बात
उर्फी ने कहा, 'आई लव मुनव्वर। मुझे लगता है कि वह अच्छा इंसान है। दिल का बहुत अच्छा इंसान है वो।' उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के लिए उर्फी के मुंह से तारीफ सुनने पर फैंस का दिल खुश हो गया।
यह भी पढ़ें: Tripti Dimri को ऐसे देख भूल जाएंगे 'Animal' वाला लुक, लेटेस्ट वीडियो देख फैंस बोले- भाभी 2 छा गईं