कोई 93 तो कोई 97 पर्सेंट... 10 और 12वीं में टॉपर रहीं बॉलीवुड की ये 10 हसीनाएं; जिलेभर में हुआ था नाम
आज यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा हुई। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जो 10वीं और 12वीं म ...और पढ़ें

10th और 12th की परीक्षा में इन हसीनाओं ने मारी बाजी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड (UP Board Result 2026) के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अब बात जब पढ़ाई-लिखाई की हो और बॉलीवुड सितारों का नाम उसमें न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड सितारों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर फैंस के मन में अक्सर कई सवाल उठते हैं।
चूंकि आज यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट सामने आए हैं, तो चलिए आपको उन अभिनेत्रियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने अपने समय में क्लास में सबसे ज्यादा परसेंटेज हासिल किए थे:
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
अनुष्का शर्मा का नाम हमने सबसे ऊपर इसलिए लिया है, क्योंकि वह पढ़ाई में काफी होशियार थीं। अनुष्का ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल, बेंगलुरु से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने स्कूल की टॉपर रही हैं और उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 93% अंकों के साथ पास की थी।
यह भी पढ़ें- 12वीं बोर्ड एग्जाम में फेल हो गई थीं बॉलीवुड की ये लेडी सुपरस्टार, घर से भागकर फिल्मों में आई थीं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
होशियार स्टूडेंट्स की लिस्ट में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका ने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान कुछ साल अमेरिका के बोस्टन (न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, मैसाचुसेट्स) में भी बिताए थे। बाद में उन्होंने भारत लौटकर पढ़ाई पूरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 71% और 12वीं में 65% अंक हासिल किए थे।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की पत्नी, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी पढ़ाई में बहुत होशियार रही हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में न केवल 97% स्कोर प्राप्त किया था, बल्कि वह अर्थशास्त्र में ऑल इंडिया टॉपर भी रही थीं।
खबरें और भी

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)
उर्वशी रौतेला भले ही उम्मीदों के मुताबिक बॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत न कर पाई हों, लेकिन वह पढ़ाई में बहुत ही मेधावी रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोटद्वार से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। 12वीं बोर्ड में उन्होंने शानदार 97% अंक हासिल किए थे।

कृति सेनन (Kriti Sanon)
कृति सेनन हिंदी फिल्मों की सबसे पढ़ाकू एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज दोनों ही समय में काफी अच्छे नंबर हासिल किए। दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ीं कृति के 10वीं बोर्ड में 90% आए थे और 12वीं में भी वह फर्स्ट डिवीजन से पास हुई थीं। उन्होंने 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
-1776946027681.jpg)
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
बॉलीवुड में कदम रखते ही आलिया भट्ट की 'जनरल नॉलेज' का भले ही कितना भी मजाक उड़ा हो, लेकिन अपने स्कूल के समय में वह पढ़ने में काफी अच्छी थीं। आलिया ने मुंबई के 'जमनाबाई नरसी स्कूल' से पढ़ाई की थी। उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 71% अंक हासिल किए थे। हालांकि, फिल्मों में ब्रेक मिलने के कारण एक्ट्रेस ने 12वीं पूरी करने से पहले ही बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी।
-1776946060193.jpg)
यामी गौतम (Yami Gautam)
अपने समय में होशियार बच्चों में शुमार रहीं यामी गौतम स्कूल के दिनों में पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। उन्होंने चंडीगढ़ के यादविंद्र पब्लिक स्कूल से अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की। 10वीं में उनकी परसेंटेज 75% थी।

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)
करियर हो या फिर पढ़ाई, भूमि पेडनेकर को चुनौतियां स्वीकार करना कितना पसंद है, इस बात का अंदाजा फैंस को उनके 10वीं बोर्ड के मार्क्स से हो जाएगा। मुंबई के जुहू स्थित आर्य विद्या मंदिर से पढ़ीं भूमि को 10वीं की परीक्षा में 78% अंक मिले थे।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
जाह्नवी कपूर को उनकी एक्टिंग के लिए भले ही कितना भी ट्रोल किया जाए, लेकिन जब आप उनके बोर्ड के नंबर्स सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। 'धड़क' एक्ट्रेस पढ़ाई में काफी होशियार रही हैं। 10वीं की परीक्षा में जहां जाह्नवी के 84% आए थे, तो वहीं 12वीं उन्होंने 86% से पास की थी।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
बॉलीवुड की 'स्त्री' जितनी स्वीट हैं, उतनी ही होशियार भी हैं। मुंबई की रहने वालीं श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई 'जमनाबाई नरसी स्कूल' से की थी। 10वीं में जहां श्रद्धा के कुल 70% आए थे, तो वहीं उन्होंने 12वीं में जबरदस्त मेहनत की और 95% अंक हासिल किए थे।