Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed: बीजेपी नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- मैं जेल जाने को तैयार हूं, अगर...

    By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 10:27 PM (IST)

    Urfi Javed मॉडल और अभिनेत्री उर्फी जावेद के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पत्र लिख कर सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता पेश करने का आरो ...और पढ़ें

    Urfi Javed got angry on complaint of BJP leader Chitra Wagh, said- I am ready to go to jail if..
    Urfi Javed got angry on complaint of BJP leader Chitra Wagh, said- I am ready to go to jail if..

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed: अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो अक्सर मुंबई की सड़कों पर फोटोग्राफर्स को अपनी नई-नई ड्रेस में आकर पोज देती रहती हैं, लेकिन अब भाजपा महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने रविवार को अभिनेत्री और मॉडल उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उन पर तत्काल रूप से कार्रवाई करने की मांग की है।  

    मॉडल के खिलाफ शिकायत करने की जानकारी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र की कॉफी शेयर कर दी है। जिसमें लिखा है, उस उर्फी जावेद का सार्वजनिक जगहों पर किया जाने वाला अंग प्रदर्शन समाज में चर्चा का विषय बन गया है। किसी ने उनके इतने अंग प्रदर्शन किसी ने कल्पना नहीं की होगी स्त्री के अंगों का मुंबई के सार्वजनिक जगहों पर रास्तों पर ऐसा प्रदर्शन भारतीय संस्कृति सभ्यता को कलंकित करता है। वह अपने व्यक्तिगत जीवन में क्या करती हैं इससे हम को कोई लेना देना नहीं है, लेकिन लोकप्रियता पाने के लिए या अभिनेत्री अपने शरीर का अंग प्रदर्शन कर रही हैं, अगर वह अपने शरीर का प्रदर्शन करना चाहती हैं तो घर की चारदीवारी में करें, लेकिन समाज को मानसिक रूप से विकृत करने का प्रयास ना करें। मेरा आपसे (मुंबई पुलिस) से अनुरोध है कि उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।

    वहीं, उन्होंने अपने इस पत्र की कॉपी को ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए साझा किया है और अभिनेत्री पर कार्रवाई की मांग की है। 

    मैं जेल जाने को हूं तैयार

    उर्फी को अपने खिलाफ हुई शिकायत की जानकारी मिलने के बाद अभिनेता ने राजनेता पर निशाना साधते हुए अपना बयान देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मैं कभी कोई मुकदमा या बकवास नहीं चाहती, अगर आप अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का खुलासा करें तो मैं अभी जेल जाने के लिए तैयार हूं। इसके अलावा वक्त-वक्त पर आपकी पार्टी के कई नेताओं पर उत्पीड़न आदि का आरोप लगाया गया है, आपने चित्रा वाघ उस महिलाओं के लिए कभी कुछ नहीं बोला।

    urfi

    उर्फी ने किया पलटवार

     

    वहीं, उर्फी जावेद ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा, क्या यह राजनेता, वकील गूंगे हैं?  संविधान में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिससे मुझे जेल भेजा जा सके।

    Urfi javed

    उर्फी ने आगे अश्लीलता को परिभाषित करते हुए लिखा, अश्लीलता की परिभाषा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के लिए बिल्कुल अलग होती है। जब तक मेरे निजी अंग नहीं दिखते, आप मुझे जेल नहीं भेज सकतीं। यह लोग केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा करते हैं। चित्रा वाघ आपके लिए मेरे पास कुछ बेहतर विचार हैं। मुंबई में मानव तस्करी, अवैध डांस बारों, अवैध वेश्वृ*त्ति के खिलाफ कुछ करने के बारे में क्या ख्याल है जो फिर से मुंबई में हर जगह मौजूद है।

    खबरें और भी

    पुराना है विवादों से नाता

    आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब मॉडल का नाम किसी विवाद के साथ जुड़ा हो। पहले भी कई बार मॉडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उनपर सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता पेश करने का आरोप लगाया था।

    यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने पत्नी नताशा दलाल के साथ नव वर्ष 2023 का किया धमाकेदार अंदाज में स्वागत, कहा- लिखे अपनी कहानी