Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan ने पत्नी नताशा दलाल के साथ नव वर्ष 2023 का किया धमाकेदार अंदाज में स्वागत, कहा- लिखे अपनी कहानी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 09:41 PM (IST)

    Varun Dhawan 2023 Post फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी 3 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें पत्नी और दोस्तों के साथ 2023 का स्वागत करते ह ...और पढ़ें

    Varun Dhawan 2023 Post: वरुण धवन फिल्म अभिनेता है।
    Varun Dhawan 2023 Post: वरुण धवन फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan 2023 Post: फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर 41 मिनट पहले अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें पत्नी नताशा दलाल के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर टाइगर सफारी की है। इसमें वरुण धवन के अलावा नताशा दलाल, अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही है। वरुण धवन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'अपनी कहानी खुद लिखिए।'

    वरुण धवन ने अपना एक वीडियो शेयर किया था

    इसके पहले वरुण धवन ने अपन एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें टाइगर को मोबाइल में सेल्फी मोड में कैद करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'जब भेड़िया टाइगर से मिला।' गौरतलब है कि वरुण धवन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। इन दिनों वह नए वर्ष के स्वागत के लिए टाइगर सफारी पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ निकले हैं। सभी काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty ने ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर दिया बोल्ड पोज, तस्वीरें देख फैंस ने कहा, 'बहुत ही खूबसूरत'

    वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी कर ली है

    वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से पसंद करते थे। दोनों कई वर्षों तक साथ रहे है। इसके बाद दोनों ने शादी करने के निर्णय ले लिया। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद है।

    यह भी पढ़ें: Gurmeet Choudhary पत्नी देबिना बनर्जी को भीड़ से बचाते समय हुए चोटिल, वीडियो हुआ वायरल

    वरुण धवन की पिछली फिल्म भेड़िया थीं

    वरुण धवन की पिछली फिल्म भेड़िया थीं। इस फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यु भी मिले थे। वरुण धवन के पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें उन्हें अर्जुन कपूर को किस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हेलो 2023, लव एंड लाइट।' 

    खबरें और भी