Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed की गर्दन पर लगी चोट, यूजर बोले- 'घर पर आराम करो, क्यों पत्ता गोभी बनकर निकली हो'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 08:45 PM (IST)

    Urfi Javed New Video उर्फी जावेद (Urfi Javed) का मंगलवार को एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया जिसमें वह योलो कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस दौ ...और पढ़ें

    Urfi Javed, Urfi Javed neck injury Photo Credit Instagram
    Urfi Javed, Urfi Javed neck injury Photo Credit Instagram

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Urfi Javed New Video: अलग-अलग तरह के फैशन का जलवा बिखरने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) कई बार अपने ही फैशन से खुद को काफी नुकसान भी पहुंचाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मंगलवार को एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह योलो कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के गर्दन पर चोट भी नजर आई।

    यह भी पढ़ें- Urfi Javed Video: सगाई की खबरों के बीच मुंह छुपाती नजर आईं उर्फी जावेद, वायरल हुआ एक्ट्रेस का नया लुक

    क्या उर्फी जावेद को लगी चोट ?

    उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने लुक्स से हर बार फैंस को हैरान करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मंगलवार को उर्फी जावेद मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान येलो कलर की अजीबो-गरीब ड्रेस में नजर आई। हमेशा की तरह लोगों का उनकी ड्रेस पर पहले ध्यान गया, लेकिन फिर नजर गई उनकी गर्दन पर। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि उर्फी के साथ कुछ तो घटना घटी है, जिसके चलते उनकी गर्दन की इंजरी हुई है। बावजूद इसके उनके फैशन में कोई कमी नहीं देखी गई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    गर्दन के दर्द से परेशान थी उर्फी

    हालांकि, वीडियो में अदाकारा थोड़ी परेशान भी नजर आई। जहां मीडिय को देखकर वह हमेशा हंसती है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। उनके चेहरे से हंसी गायब रही। उर्फी जावेद दर्द से करहाती नजर आई। मीडिया में पोज देने के लिए एक महिला उर्फी की गर्दन की पट्टी निकालती नजर आई। कहा जा रहा है कि, उर्फी जावेद को गिर गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें गर्दन में चोट लग गई।

    सोशल मीडिया पर हो गई ट्रोल

    इस वीडियो को उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। एक यूजर ने उनकी ड्रेस को  पत्तागोभी बताते हुए लिखा- चोट लगी है तो घर पर आराम करो क्यों पत्ता गोभी बनकर निकलनी हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-  कितनी गिरती पड़ती हो। तीसरे ने लिखा- ऐसी भी क्या मजबूरी थी बहन घर पर रहती।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Urfi Javed Engaged: उर्फी जावेद ने रचाई सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें?