यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाथरूम में कपड़े बदलते हुए लीक हुआ था Urvashi Rautela का ये वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- किसी भी लड़की के साथ न हो ऐसा
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं जो अपने लुक्स और डेटिंग लाइफ को लेकर अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आने ...और पढ़ें

HighLights
- उर्वशी रौतेला का बाथरूम वीडियो हुआ था लीक
- उर्वशी ने बाथरूम वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
- इस फिल्म में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सामने आया, जिसे अपलोड होते ही वायरल होने में देर नहीं लगी। यह उर्वशी का बाथरूम वीडियो था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को काफी शेयर किया। कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक बताया। अब इसकी क्या सच्चाई है, इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है।
हाल ही में उर्वशी ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपकमिंग मूवी 'घुसपैठिया' का पोस्ट शेयर किया था। सुशी गणेशन के डायरेक्शन में बनी उर्वशी की ये फिल्म अगले महीने थिएटर्स में रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela Hospitalised: शूटिंग के दौरान उर्वशी रौतेला को हुआ फ्रैक्चर, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती?
लीक बाथरूम वीडियो का बताया सच
हाल ही में उर्वशी एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के साथ ही इस वायरल वीडियो का सच भी बताया। उन्होंने कहा, ''ये मेरी कोई पर्सनल क्लिप नहीं है। वह फिल्म घुसपैठिया का एक सीन है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि रियल लाइफ में उन्हें कभी ऐसी किसी सिचुएशन से दो-चार नहीं होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। उर्वशी के ऐसे बयान के बाद लोगों ने जमकर कमेंट भी किया है।
View this post on Instagram
उर्वशी के इस बयान के बाद कुछ यूजर्स ने सच बताने के लिए उनकी तारीफ की, तो वहीं कुछ ने उन्हें इस तरह का पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए लताड़ लगाई। एक ने लिखा, 'करियर डाउन चल रहा है, तो एमएमएस के नाम पर कुछ भी।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'ये बहुत सुंदर है। लेकिन इन्हें प्रोफेशनल्स की तरह बात करना सीखना चाहिए।'

खबरें और भी
इस दिन रिलीज हो रही 'घुसपैठिया'
उर्वशी रौतेला की ये फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह 'कसूर 2' में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela का बाथरूम वीडियो हुआ लीक? यूजर्स बोले- फेमस होने के लिए हद...