Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2024: ओपनिंग सेरेमनी पर Urvashi Rautela ने बिखेरा हुस्न का जलवा, पिंक गाउन में बार्बी लगीं एक्ट्रेस

    Updated: Wed, 15 May 2024 04:17 PM (IST)

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो गई है। इस बार यह इवेंट भारत के लिए भी बेहद खास होने वाला है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस कान्स के रेड कारपेट पर अपने हु ...और पढ़ें

    पिंक ड्रेस में बार्बी लगीं उर्वशी (Photo Credit: Instagram)
    पिंक ड्रेस में बार्बी लगीं उर्वशी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में से एक 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (77th Cannes Film Festival) का आगाज 14 मई से हो गया है और यह 25 मई तक चलने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी कई एक्ट्रेस रेड कारपेट पर अपने फैशन का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगी।

    बीते दिन बुधवार को फेस्टिवल के पहले दिन पर ही कई बड़े स्टार्स के लुक ने चर्चा बटोरी। इसी में से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम भी शामिल है। उन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जादू दिखाया।

    यह भी पढ़ें: Cannes 2024: 'तारक मेहता...' की इस एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू, ऑरेंज गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

    पिंक ड्रेस में बार्बी लगीं उर्वशी

    एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने पहले दिन पिंक कलर का हाई थाई स्लिट गाउन पहना। यह गाउन स्ट्रेपलेस था। इस ड्रेस में वह बार्बी से कम नहीं लग रही थीं।

    उर्वशी ने इन चीजों के साथ पूरा किया लुक

    इस पिंक ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग गल्वज भी पहने और हाथों में ब्रेसलेट पहने। वहीं, उन्होंने ग्लॉसी मेकअप के साथ लॉन्ग इयररिंग्स पेयर किए। साथ ही उन्होंने मैसी बन बनाकर उसमें हेयरबैंड लगाया और अपना लुक पूरा किया। एक्ट्रेस का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस इस पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत खूबसूरत लग रही हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्वीन। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप परी लग रही हो।

    उर्वशी के अलावा ये स्टार्स भी आएंगे नजर

    उर्वशी रौतेला के साथ-साथ इस बार कान्स में शोभिता धुलिपाला, कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी, ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई एक्ट्रेस दिखाई दे सकती हैं। अब फैंस भी उनके लुक को देखने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कान्स में देखने को मिलेगी Auron Mein Kahan Dum Tha की झलक, सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज