Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urvashi Rautela Iphone: उर्वशी रौतेला को चोर ने भेजा मेल, फोन लौटाने के बदले एक्ट्रेस से कर दी ये बड़ी डिमांड

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 10:03 AM (IST)

    Urvashi Rautela IPhone बीते शनिवार को पाकिस्तान और भारत का मैच देखने उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थी। इ ...और पढ़ें

    उर्वशी रौतेला 24 कैरेट गोल्ड आईफोन (फोटो इंस्टाग्राम)
    उर्वशी रौतेला 24 कैरेट गोल्ड आईफोन (फोटो इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Urvashi Rautela IPhone: बीते शनिवार यानी 14 अक्टूबर को पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबला हुआ। था, जिसमें इंडिया की जीत हुई थी। ये मैच बीते शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ पहुंची थी। इन्हीं में से एक थी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)।

    इस दौरान उन्होंने इंडिया को जमकर चियर किया था, लेकिन मैच खत्म होते-होते एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी गम में बदल गई थी क्योंकि, यहां उनका 24 कैरेट गोल्ड आईफोन गुम हो गया था। इसकी जानाकी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी थी। अब पांच दिन बाद उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने फोन को लेकर एक अपडेट साझा किया है।


    यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला ने जिम में दिखाए गजब के करतब, वीडियो देख टाइगर श्रॉफ को भूल जाएंगे!

    उर्वशी रौतेला को आया फोन चोर का ई-मेल

    उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने गुम हुए फोन को लेकर सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें फोन चोरी करने वाले का मेल आया है। फोन को चुराने वाले शख्स ने एक्ट्रेस से एक डिमांड की है और कहा है कि पहले वह उसकी डिमांड को पूरा करे तो उसका मिल जाएगा।

    उर्वशी रौतेला को मेल Groww Traders के नाम से आया है, जिसका स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है जिस पर लिखा है- आपका फोन मेरे पास है अगर आप इसे वापस लेना चाहती हैं तो आपको मेरी मदद करनी होगी। मेरा भाई को कैंसर है और उसका इलाज करवा दे। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने थंप्स-अप का साइन बनाया है, जिससे ये जाहिर हो रहा है कि वह उनकी मदद करेंगी।

    खबरें और भी

    24 कैरेट गोल्ड का था आईफोन

    बता दें, उर्वशी रौतेला का ये आईफोन बेहद खास था। यह 24 कैरेट गोल्ड वाला आईफोन था। सोशल मीडिया पर वह अपने फोन के साथ सेल्फी पोस्ट करती रही हैं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। अब जल्द एक्ट्रेस कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें-  Parveen Babi की बायोपिक में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला, पोस्ट शेयर कर लिखा- नया सफर जादुई है