यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला ने जिम में दिखाए गजब के करतब, वीडियो देख टाइगर श्रॉफ को भूल जाएंगे!
Urvashi Rautela Latest Video उर्वशी रौतेला बी टाउन की वो अदाकारा हैं जिनका नाम लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर नहीं रखा जा सकता है। अपने ग्लैमरस अंदाज के ...और पढ़ें

HighLights
- उर्वशी रौतेला ने जिम कीं गजब की एक्सरसाइज
- सामने आया उर्वशी का लेटेस्ट वीडियो
- एक्ट्रेस का वीडियो चंद मिनटों में हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Urvashi Rautela Workout Video: साल 2013 में सनी देओल की फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं उर्वशी रौतेला आज एक खास मुकाम पर हैं। अपने ग्लैमरस अंदाज और शानदार अदाकारी के लिए उर्वशी का नाम काफी जाना जाता है।
आए दिन उर्वशी अपनी फोटो और वीडियो को लेकर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। इस बीच उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कमाल की एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने जिम में किया गजब वर्क आउट
उर्वशी रौतेला इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं, जो आए दिन चर्चा में छाया रहता है। एक्ट्रेस को लेकर हमेशा सुर्खियों का बाजार गर्म रहता है। सोशल मीडिया पर उर्वशी काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो बारे में जिक्र करते रहते हैं। इस बीच उर्वशी रौतेला ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो को शेयर किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उर्वशी जिम टीआरएक्स एक्सरसाइज कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उर्वशी रौतेला ने इस बात की जानकारी दी है, ये उनकी पसंदीदा कसरत है।
इस वीडियो में जिस तरह उर्वशी वर्क आउट को कर रही हैं, उस देखकर एक पल को आपको टाइगर श्रॉफ और सुष्मिता सेन की याद आ जाएगी। इंटरनेट पर उर्वशी रौतेला का ये लेटेस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें और भी
एल्विश यादव के संग आया उर्वशी का लेटेस्ट सॉन्ग
लंबे समय से उर्वशी रौतेला बेशक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन एक्ट्रेस के म्यूजिक वीडियो आए दिन चर्चा का विषय बनते हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट सॉन्ग 'हम तो दीवाने' रिलीज हुआ है।
इस गाने में उर्वशी बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ नजर आई हैं।इसके अलावा साउथ सुपरस्टार राम पोथिनेनी की 'डबल आई स्मार्ट शंकर' मूवी से भी एक्ट्रेस एक आइटम सॉन्ग सामने आ चुका है।
ये भी पढ़ें- इन फिल्मों में दिखाई गई बागी रॉ एजेंट की कहानी, लिस्ट में सलमान खान से लेकर सनी लियोनी तक के नाम शामिल