Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक मूवी में 23 Kiss से Vaani Kapoor ने मचाई थी सनसनी, रियल में बेहद हॉट हैं Khel Khel Mein की एक्ट्रेस

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 01:55 PM (IST)

    बी टाउन की सबसे खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेसेज में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का नाम शामिल होता है। यशराज बैनर तले बनी फिल्म शुद्ध देसी से इंडस्ट्री में डेब् ...और पढ़ें

    वाणी कपूर का बर्थडे आज (Photo Credit-Jagran)
    वाणी कपूर का बर्थडे आज (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. 35 साल की हुईं वाणी कपूर
    2. इन मूवीज में अब तक आईं नजर
    3. सर्जरी को लेकर भी चर्चा में रहीं वाणी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में जन्मी वाणी कपूर (Vaani Kapoor) मौजूदा समय में इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। हाल ही में फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) वर्तिका मलिक के किरदार में फैंस का दिल जीतने वालीं वाणी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

    एक्ट्रेस के बर्थडे स्पेशल (Vaani Kapoor Birthday) के तौर पर उनसी जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। इसके अलावा उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें भी लेकर आए हैं, जो उनकी हॉटनेस की गवाही देती हैं। 

    सर्जरी को लेकर चर्चा में रहीं वाणी

    साल 2013 में वाणी कपूर ने बतौर एक्ट्रेस यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई और वाणी ने इसके लिए बेस्टू डेब्यूटांट फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। लेकिन इस फिल्म के बाद वाणी कपूर सर्जरी को लेकर काफी चर्चा में रहीं। 

    ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein Box Office: 'हो गया खेल या बन गई रेल', Akshay Kumar की फिल्म को मिली कितनी बड़ी ओपनिंग

    ऐसी खबरें सामने आने लगीं थीं कि वाणी ने अपने होठों की सर्जरी कराई और ज्यादा ब्यूटीफुल दिखने के लिए लिप फिलिंग का सहारा लिया है। इस मामले पर अभिनेत्री ने कभी भी खुलकर बात नहीं की और न ही आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो सकी। 

    हालांकि की उनकी पुरानी और ताजा फोटो को देखकर फैंस उनके चेहरे में बदलाव का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। 

    23 किसिंग सीन से बटोरी सुर्खियां

    वाणी कपूर ने रणवीर सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर 23 किसिंग सीन देकर सनसनी मचा दी थी। साल 2016 में रणवीर और वाणी की फिल्म बेफिक्रे रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इन दोनों के बीच 23 बार किस सीन को दिखाया गया था। जिसने वाणी को रातोंरात लाइमलाइट में ला दिया था। 

    खबरें और भी

    वाणी कपूर की पॉपुलर मूवीज

    हिंदी सिनेमा में वाणी कपूर को 11 साल का लंबा समय हो गया है। इस दौरान उन्होंने बतौर एक्ट्रेस कई पॉपुलर मूवीज में काम किया है। इनमें शुद्ध देसी रोमांस, बेफ्रिके, वॉर, बेल बॉटम, चंडीगढ़ करे आशिकी, शमसेरा और खेल खेल में शामिल हैं। 

    इस मूवी में दिखेंगी वाणी

    वाणी कपूर की हालिया रिलीज खेल खेल में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। हालांकि, आने वाले समय में भी वाणी के पास एक बड़ी मूवी है, जिसका नाम रेड 2 (Raid 2) है। जी हां अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में वाणी अहम किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें- कौन सी एक्ट्रेस है तस्वीर में नजर आने वाली ये लड़की, Hrithik Roshan के साथ इस मूवी में लड़ाया था इश्क