यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Varun Dhawan Baby Girl: वरुण-नताशा ने किया पहले बच्चे का स्वागत, डेविड धवन बने दादा
Varun Dhawan और नताशा दलाल शादी के दो साल बाद माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। सोमवार की सुबह ही लेबर पेन के बाद अपनी प ...और पढ़ें

HighLights
- वरुण धवन-नताशा दलाल बने माता-पिता
- शादी के दो साल बाद वरुण-नताशा ने किया पहले बेबी का स्वागत
- वरुण धवन-नताशा दलाल की फिल्मी है लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन ने अपनी निजी जिंदगी के एक और नए फेज में कदम रख दिया है। सोमवार देर शाम वरुण और नताशा ने अपने पहले बेबी का स्वागत किया। वरुण के पिता डायरेक्टर डेविड धवन ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से बाहर आते हुए बेबी गर्ल का जन्म होने की पुष्टि की।
बेबी जॉन एक्टर ने फरवरी के महीने पहले ही पत्नी नताशा दलाल की बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
'ढिशूम' डायरेक्टर रोहित धवन जहां ताऊ बने, तो वहीं डेविड धवन दूसरी बार दादा बने है।
नताशा दलाल-वरुण धवन बने माता-पिता
सोमवार को वरुण धवन (Varun Dhawan) का एक वीडियो सामने आया था, जिसे इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' एक्टर हाथ में एक रेड कलर का बैग पकड़े मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ गए।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: जल्द गूंजने वाली है वरुण धवन के घर किलकारी? अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए एक्टर
रिपोर्ट्स की मानें तो, लेबर पेन के बाद वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल को सोमवार को हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन और नताशा दलाल ने पहले बेबी का स्वागत किया है। आपको बता दें कि इससे पहले 22 अप्रैल को नताशा दलाल की गोद भराई की रस्म हुई थी।
.jpg)
कब हुई थी वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी?
वरुण धवन और नताशा दलाल की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे के दोस्त रहे। बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले ही 'बवाल' एक्टर वरुण धवन नताशा दलाल को डेट कर रहे थे। हालांकि, करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने उनके साथ कभी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया, लेकिन कभी वह उनके साथ मूवी डेट पर तो कभी डिनर डेट पर स्पॉट हुए।
खबरें और भी
.png)
जब वरुण करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण पर आए थे, तो उन्होंने नताशा दलाल को डेट करने की खबर को स्वीकार किया। नताशा दलाल और वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। आपको बता दें कि नताशा दलाल पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।