Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिप डिस्प्लेसिया से पीड़ित Varun Dhawan की बेटी, ढाई महीने तक दर्द में रही लाडली; एक्टर लिखना चाहते हैं किताब

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 08:13 AM (IST)

    अभिनेता वरुण धवन की डेढ़ साल की बेटी लारा धवन हिप डिस्प्लेसिया से पीड़ित हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी बेटी की बीमारी को लेकर बात की है। ...और पढ़ें

    वरुण धवन की बेटी को है हिप डिस्प्लेसिया की बीमारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    वरुण धवन की बेटी को है हिप डिस्प्लेसिया की बीमारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खुलासा किया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा धवन डेवलपमेंट डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) से पीड़ित हैं।

    इस बीमारी के चलते वरुण और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की लाडली को चलने-फिरने में दिक्कत आती थी। वरुण ने बी अ मैन, यार पॉडकास्ट में में लारा की बीमारी को लेकर बात की है।

    किस बीमारी से पीड़ित हैं वरुण धवन की बेटी?

    वरुण धवन का कहना है कि उनकी बेटी की सर्जरी नहीं हुई है। एक प्रोसीजर के जरिए बेटी का इलाज हुआ है। पॉडकास्ट में एक्टर ने कहा, "मेरी बेटी DDH से पीड़ित है जिसमें कूल्हा हिप सॉकेट से बाहर निकल जाता है। एक पैर लंबा, छोटा हो जाता है जिसकी वजह से टेढ़ी चाल हो जाती है। आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।"

    DDH बीमारी का इलाज

    वरुण धवन ने आगे कहा, "आपको आर्थराइटिस जल्दी होता है, स्लिप डिस्क जल्दी होता है। वेस्ट में इसका बहुत अच्छा ट्रीटमेंट होता है, बर्थ पे ही इंडिया में हर जगह नहीं है इतना। लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका केयर करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।"

    Varun Dhawan Duaghter

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने रात के 2 बजे Varun Dhawan से कॉल पर क्या कहा? सुनते ही हैरान रह गए थे 'बॉर्डर 2' एक्टर

    अब कैसी हैं वरुण धवन की बेटी?

    वरुण ने कहा, "एक प्रोसीजर से वे हिप वापस लगा सकते थे लेकिन उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। इसका मतलब है कि उसे 2.5 महीने तक कास्ट में रहना पड़ा जो बहुत मुश्किल है। उसे एनेस्थीसिया में रखना और फिर वह कास्ट में होश में आई। अब कास्ट निकल गई है। मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं।"

    वरुण धवन और नताशा दलाल ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद दोनों ने 2024 में एक बेटी का स्वागत किया। कपल अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखता है।

    यह भी पढ़ें- Toxic के खौफ से सहमे Varun Dhawan? बदली 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट

    खबरें और भी