Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bawaal की शूटिंग के दौरान वरुण धवन ने किया जाह्नवी कपूर के साथ ऐसा सलूक, एक्टर ने किया खुलासा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 11:07 AM (IST)

    Varun Dhawan And Janhvi Kapoor फिल्म बवाल (Bawaal) को लेकर वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर ( Janhvi Kapoo r) चर्चा में है। इसी बीच अब वरु ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor And Varun Dhawan Photo Credit Instagram
    Janhvi Kapoor And Varun Dhawan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर कर रहे हैं फिल्म प्रमोशन
    2. बवाल में पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे एक साथ
    3. एक्टर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान किया एक खुलासा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan And Janhvi Kapoor: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल (Bawaal) को लेकर चर्चा में है। इस मूवी का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

    ऐसे में अब दोनों स्टार्स अपनी मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं।  इसी बीच अब वरुण ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शूटिंग शुरू होने के बाद पहले एक महीने उन्होंने जाह्नवी से बात नहीं की थी।

    शूटिंग के दौरान वरुण ने जाह्नवी से नहीं की थी बात

    गलट्टा प्लस को दिए इंटरव्यू में वरुण धवन ने बताया कि,  शुरुआत में कम से कम पहले एक महीने हम सेट पर जाते थे और मैं कोशिश करता था कि उनसे ज्यादा बातचीत ना करुं। क्योंकि मुझे लगा था कि हम बहुत जल्दी दोस्त बन जाएंगे। मैंने कहा- मुझे ऐसा न करने दें, और मुझे थोड़ा अलग रहने दें।

    आगे एक्टर ने बताया कि, मैं सबसे बात करता था और जानबूझकर उनसे बात नहीं करता था। मुझे लगा जब हम नेचर के सीन कर रहे थे तो इससे मेरे और उनके बीच कुछ अलग होगा। नितेश सर को पता था और 20 दिन बाद मैंने उन्हें ये बता दिया। तब उन्हें समझ आया...नहीं तो वो इसे पर्सनली ले लेती।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    दर्शकों को पसंद आ रहा है 'तुम्हें कितना प्यार करते' गाना

    इस मूवी का पहला गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच के खूबसूरत रोमांस को दिखाया गया है। गाने में दोनों एक दूरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।  मिथुन द्वारा रचित, मनोज मुंतशिर के गीतों के साथ, अरिजीत सिंह की आवाज में गाया है।

    खबरें और भी

    जानें क्या है फिल्म की कहानी

    बवाल की बात करें तो ये एक लव स्टोरी है, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूसर किया है। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। 21 जुलाई को भारत और 200 देशों प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।