यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakul Preet-Jackky Wedding के लिए प्रेग्नेंट बीवी संग गोवा पहुंचे वरुण धवन, शादी अटैंड करने निकले ये सितारे
Rakul Preet Sing-Jackky Bhagnani Wedding बी-टाउन के क्यूट कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी करने वाले हैं। दोनों गोवा में बीच वेडिंग कर रहे हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- रकुल-जैकी की शादी में पहुंच रहे मेहमान
- प्रेग्नेंट पत्नी के साथ वरुण ने की शिरकत
- भूमि पेडनेकर बहन के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर
आ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jackky Bhagnani-Rakul Preet Singh Wedding: लॉकडाउन से शुरू हुई मोहब्बत अब जिंदगी भर का साथ बनने जा रही है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से लेकर आज तक, दोनों ने हमेशा अपने प्यारे बॉन्ड से फैंस को प्रेरित किया है।
करीब चार साल तक डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद आखिरकार रकुल और जैकी ने अपने रिश्ते को एक लेवल आगे बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस ग्रैंड बीच वेडिंग में फिल्मी सितारों के कई सितारे शामिल होने वाले हैं। कुछ तो वेन्यू के लिए रवाना भी हो चुके हैं।
गोवा पहुंचे वरुण और नताशा
होने वाले मॉम-डैड वरुण धवन और नताशा दलाल, रकुल और जैकी की शादी में शिरकत होने के लिए गोवा पहुंच गए हैं। सोमवार को दोनों को गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। टू बी मॉम नताशा ने ब्लैक टैंक टॉप के साथ बेज कलर की बेज और पैंट में नजर आईं। वहीं, वरुण ब्लू टीशर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। वरुण ने रविवार को ही पत्नी नताशा की प्रेग्नेंसी का एलान किया था।
यह भी पढ़ें- Natasha Dalal Pregnant: पेरेंट्स बनने वाले हैं Varun Dhawan और Natasha, फोटो शेयर कर सुनाई गुड न्यूज
भूमि पेडनेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट
रकुल प्रीत और जैकी की शादी में 'भक्षक' एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल होने वाली हैं। वह प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए गोवा भी पहुंच गई हैं। भूमि को एयरपोर्ट पर अपनी बहन के साथ देखा गया। इस दौरान वह ब्लू को-ऑर्ड सेट में स्टाइलिश लग रही थीं।
खबरें और भी
भरत से अलगाव के बाद दिखीं एशा देओल
पूर्व पति भरत तख्तानी से अलग होने की खबरों के बीच एशा देओल पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुईं। व्हाइट टॉप, डेनिम जींस और व्हाइट हैट में एक्ट्रेस, रकुल और जैकी की शादी के लिए रवाना हुईं।
वरुण, नताशा, भूमि और एशा के अलावा अक्षय कुमार, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों के भी शादी में शामिल होने की खबरें हैं।