विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकता कपूर की 'बिन्नी एंड फैमिली' का पोस्टर रिलीज, वरुण धवन की भतीजी करेंगी डेब्यू, सेलेब्स ने दी बधाई

Published: Mon, 29 Jul 2024 03:31 PM (IST)

बॉलीवुड में नेपोटिज्म तेजी से बढ़ रहा है। कई स्टार किड्स के बाद अब वरुण धवन की भतीजी भी हिंदी ...और पढ़ें

एकता कपूर की फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली'
एकता कपूर की फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली'

HighLights

  1. वरुण धवन की भतीजी करेंगी डेब्यू
  2. पहली फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
  3. खुशी कपूर ने अंजिनी को बताया बेस्ट फ्रेंड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिल्मी फैमिली से आने वाले एक्टर्स की भरमार है। जाह्नवी कपूर, जुनैद खान और पश्मिना रोशन के बाद अब एक और स्टार किड को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी है। यह स्टार किड वरुण धवन (Varun Dhawan) के परिवार से है, जिसका नाम अंजिनी धवन है।

एक और स्टार किड का डेब्यू

अंजिनी, वरुण धवन (Varun Dhawan) की भतीजी हैं और जल्द ही बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाली हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिस पर वरुण धवन सहित कई सेलेब्स ने प्यार जताया है। अंजिनी की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' होगी। इस फिल्म को एकता कपूर लेकर आ रही हैं।

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही स्टार्स ने अंजिनी को गुड लक विश करना शुरू कर दिया। वरुण धवन ने हार्ट इमोजी बनाकर अंजिनी के लिए अपना प्यार और सपोर्ट दिखाया है। 

करण जौहर ने की तारीफ

अंजिनी धवन की डेब्यू फिल्म पर करण जौहर ने प्यार जताया है। उन्होंने कहा कि इस मूवी ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए। उन्होंने कहा कि अंजिनी पूरी फिल्म में प्यारी लग रही हैं।

खुशी कपूर

खुशी कपूर, अंजिनी के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए खुशी जताई और लिखा कि ये मेरी बेस्ट फ्रेंड की पहली फिल्म है।

शनाया कपूर

शनाया कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इमोजी बनाई है।

हर जेनरेशन की कहानी है 'बिन्नी एंड फैमिली'

'बिन्नी एंड फैमिली' हर जेनरेशन की कहानी है। इस मूवी में पुराने जमाने के संस्कार और मॉडर्न जमाने के विचार के बीच के कॉम्प्लिकेशन को दिखाया गया है। 

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट में पंकज कपूर, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी और चारु शंकर भी हैं। मूवी 30 अगस्त को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने दिया Citadel Honey Bunny की रिलीज डेट को लेकर बड़ा हिंट? शेयर की दो खास तस्वीरें