Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नाम तो बता दो...' अपने बच्चे की अटेंशन पाने के लिए क्या करते हैं Varun Dhawan, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 01:55 PM (GMT+05:30)

    वरुण धवन (Varun Dhawan) आने वाले समय में अपनी आगामी एक्शन फिल्म बेबी जॉन से दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा इस समय वो अपनी लाइफ ...और पढ़ें

    वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो (Photo: Instagram)
    वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. फैंस पूछने लगे बेटी का नाम
    2. वरुण धवन ने शेयर किया क्यूट वीडियो
    3. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की कर रहे हैं तैयारी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन और नताशा दलाल ने 3 जून को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। एक्टर एक बेटी के बाप बन चुके हैं और अभी फादरहुड फेज एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने बेटी का फेस या नाम रिवील नहीं किया है।

    हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर की है जिसे देखकर वरुण के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वरुण ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने बताया है कि वो अपने बेबी की एटेंशन पाने के लिए क्या करते हैं। वहीं फैंस ने भी कमेंट करने में कोई देरी नहीं की और उनसे सवाल पूछ डाले।

    वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो

    वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मुंह से कुछ एक्ट करते नजर आ रहे हैं। वो मुंह में उंगली डालकर एक फनी साउंड निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही वरुण ने ये वीडियो डाला एक फैन ने कमेंट किया- 'बेबी का नाम कब बताओगे'? 'और कितना इंतजार करवाओगे'- एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया। वहीं एक अन्य यूजर ने तो पूरा गाना ही बना दिया। कमेंट में लिखा, 'इंतजार कब तक हम करेंगे भला, बेबी का नेम कब सुनने को मिलेगा'?

    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    यह भी पढ़ें: फाइनल हुआ Varun Dhawan की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का टाइटल? अगले साल हो सकती है रिलीज

    इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण धवन

    वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन बहुत जल्द सिटाडेल में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ सामंथा भी होंगी। राज और डीके द्वारा निर्देशित ये सीरीज इसी नाम से आई इंटरनेशनल सीरीज का इंडियन एडेप्शन है। आपको जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    इससे पहले खबर थी कि वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर आ सकते हैं। पिछले दिनों रिपोर्ट आई कि इस फिल्म का नाम है जवानी तो इश्क होना है रखा गया है। फिल्म अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: Baby John के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में दिखे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करते नजर आएंगे एक्टर