Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan ने पैपराजी के साथ की छीना झपटी, मोबाइल लेकर गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, कहीं हो ना जाए ब्रेकअप

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:52 PM (IST)

    वरुण धवन के लिए साल 2024 काफी लकी है। बवाल के बाद साल 2024 में वरुण धवन कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं तो वहीं उनकी निजी जिंदगी भी खुशियों से भर ...और पढ़ें

    पैपराजी संग छीना झपटी करते हुए वरुण धवन का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram
    पैपराजी संग छीना झपटी करते हुए वरुण धवन का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. पैपराजी संग वरुण धवन ने की छीना झपटी
    2. वरुण धवन ने छीना कैमरामैन का मोबाइल
    3. 3 जून को पिता बने हैं वरुण धवन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं। साल 2021 में नताशा दलाल से शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने तीन साल बाद अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। 3 जून 2024 को उनके घर बेटी ने जन्म लिया। वरुण धवन जब हिंदुजा अस्पताल से अपनी बेटी को लेकर निकले, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ-साफ छलक रही थी।

    अब हाल ही में वरुण धवन का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पैपराजी से उसका मोबाइल छीनते हुए नजर आए, इतना ही नहीं फोन पर 'बेबी जॉन' एक्टर ने उसकी गर्लफ्रेंड से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर अब फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।

    वरुण धवन ने पैपराजी के हाथ से छीना मोबाइल

    आज के समय में समय में साए की तरह स्टार्स के पीछे लगी रहती है। जिम से लेकर रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल से लेकर मूवी देखने तक, जहां भी स्टार्स जाते हैं पैपराजी उनके पीछे-पीछे पहुंच जाती हैं, जिससे कभी-कभी कुछ बॉलीवुड सितारे इरिटेट भी हो जाते हैं, लेकिन वरुण धवन के साथ ऐसा नहीं है। वरुण धवन का पैपराजी के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है, जो हाल ही में देखने को भी मिला।

    यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने किराए पर लिया Hrithik Roshan का घर, बेटी और वाइफ के साथ जल्द होंगे शिफ्ट

    इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक कैमरामैन जिसने कान पर फोन लगाया हुआ है, उससे मस्ती में फोन छीनने लगते हैं। जैसे ही फोन वरुण धवन के हाथ में आता है, तो वह बस ये कहकर रख देते हैं कि बिजी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

    इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि वरुण आप ब्रेकअप करवा के ही मानोगे। एक यूजर ने लिखा, "लड़के से ज्यादा वरुण धवन की आवाज सुनकर लड़की ब्लश कर रही होगी"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "वरुण भाई आपके घर में तो नन्ही परी आ गयी है, दूसरे का भी घर बस जाने को, क्योंकि बिजी है बोलकर बेचारे का ब्रेकअप करवा रहे हो"। अन्य यूजर ने लिखा, "वरुण धवन का ये साइड देखकर बहुत ही खुशी होती है, हमेशा जॉली मूड में रहता है"।

    यह भी पढ़ें: IND VS PAK: अमिताभ बच्चन से वरुण धवन तक, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर खुशी से झूमे सेलेब्स