Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varun Dhawan की फिल्म की फिर बदलेगी रिलीज डेट? 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर फंसा कांटा

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 05:12 PM (IST)

    वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट में बदलाव की खबरें हैं। पहले 12 जून को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। मेकर्स गर्मी की छुट्टियो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वरुण धवन की फिल्म की रिलीज डेट बदलेगी

    2. फिल्म 12 जून को होनी थी रिलीज

    3. गर्मी की छुट्टियों और कम कॉम्पटीशन का फायदा मिलेगा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बॉर्डर 2 (Border 2) की सफलता के साथ 2026 की शानदार शुरुआत की। अब एक्टर बहुत जल्द अपने जाने पहचाने जॉनर 'है जवानी तो इश्क होना है' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

    इस फिल्म में वे तीसरी बार अपने पिता डेविड धवन के साथ काम कर रहे हैं। ये फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब लग रहा है मेकर्स ने कुछ और ही प्लान बना लिया है। खबर है कि है जवानी तो इश्क होना है को प्रीपोन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- हिप डिस्प्लेसिया से पीड़ित Varun Dhawan की बेटी, ढाई महीने तक दर्द में रही लाडली; एक्टर लिखना चाहते हैं किताब

    क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट?

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स अब इसे 22 मई को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। वहीं मई के सेकेंड हॉफ में कॉम्पटीशन भी कम होगा और गर्मियों की छुट्टी भी रहेगी इस तरह एक बड़ी ऑडियंस को अट्रैक्ट करना आसान हो जाएगा।

    Varun (18)

    जल्द ही इसकी ऑफिशियल घोषणा की जाएगी जब मेकर्स फाइनल डेट की अनाउंसमेंट करेंगे। 'है जवानी तो इश्क होना है' में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं। इसका निर्माण टिप्स के रमेश तौरानी ने किया है। कुछ दिन पहले ही यह घोषणा की गई थी कि टिप्स इस फिल्म के साथ डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में फिर से प्रवेश करेगी।

    खबरें और भी

    पहले भी दो बार बदल चुकी है डेट

    दिलचस्प बात यह है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी। 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट 4 जून तक आगे बढ़ने के बाद, इसकी रिलीज डेट बदलकर 12 जून कर दी गई थी। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट में यह दूसरी बार बदलाव होगा। अगर है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट 22 मई होती है, तो यह दिलजीत दोसांझ, शारवरी और वेदांग रैना अभिनीत इम्तियाज अली की 'मैं वापस आउंगा' के साथ क्लैश को भी टाल देगी।

    यह भी पढ़ें- Varun Dhawan के परिवार को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, फैमिली के साथ घर छोड़कर भागे थे एक्टर