Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के क्लैश पर बोले वरुण धवन, कहा- 'कांतारा से डर...'

    Updated: Wed, 24 Sep 2025 06:05 PM (IST)

    अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ऋषभ शेट्टी की कंतारा ए लीजेंड - चैप्टर 1 के साथ बॉक्स-ऑफिस पर मुकाबला करने के लिए तैया ...और पढ़ें

    वरुण धवन की सनी संस्कारी का कांतारा से क्लैश (फोटो-इंस्टाग्राम)
    वरुण धवन की सनी संस्कारी का कांतारा से क्लैश (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. अक्टूबर में होगा दो बड़ी फिल्मों का क्लैश
    2. वरुण धवन ने दिया फैंस की बातों का जवाब
    3. रोमांटिक मूवी है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में उनके साथ जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित श्राफ नजर आएंगे। इसी दिन ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 भी रिलीज होने वाली है।

    प्रोडक्शन वाले सेट करते हैं डेट

    अब दोनों फिल्मों के क्लैश की वजह से वरुण के फैंस थोड़े नाराज से थे। उन्हें लगा कि वरुण धवन को भी इस बारे में चिंता होगी। ट्विटर पर #varunsays सेशन के दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने एक्टर से पूछा- कांतारा से डर नहीं लग रहा? इस पर वरुण ने जवाब दिया- रिलीज डेट तो प्रोडक्शन वाले सेट करते हैं। हम बस अपनी फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं और आप लोगों को हंसाने की कोशिश। मैं विश कर रहा हूं कि 2 अक्टूबर को सब थिएटर में हंस रहे होंगे।

    यह भी पढ़ें- वरुण धवन से Avneet Kaur को क्यों हुई थी जलन, 'सनी संस्कारी' के दिल में चुभ गई थी एक्ट्रेस की ये हरकत?

    क्यों फ्लॉप हुई थी बेबी जॉन?

    इस दौरान वरुण ने अपनी फिल्म बेबी जॉन के फ्लॉप पर भी बात की। इस मूवी में उनके साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आई थीं। वरुण से पूछा गया कि उनकी फिल्म क्यों फ्लॉप हुई? इस पर एक्टर ने कहा, हां, यार नहीं चली यार। सबने बहुत मेहनत की इसलिए सनी संस्कारी की तुलसी की स्क्रिप्ट बिल्कुल नई है। आप सबको मजा आएगा 2 अक्टूबर को।

    2 अक्टूबर को होगा दोनों फिल्मों का क्लैश

    सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक रोांटिक मूवी है। वहीं कांतारा- चैप्टर 1 साल 2022 में आई कांतारा का सीक्वल है। ये एक माइथोलॉजिकल ड्रामा है। इसे ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और वो इसके लीड एक्टर भी हैं। इस बार कास्ट में गुलशन देवैया, रुकमिणी वसंत और जयराम भी शामिल हैं। इस हिसाब से फैंस को दो बिल्कुल अलग-अलग थीम की फिल्में एक ही दिन देखने को मिलेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 36 साल की उम्र में भी बॉलीवुड में भटक रहा है इस हीरोइन का बेटा, अब जाकर Sunny Deol ने दी है मंजिल