Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Sharma के बर्थडे में Shehnaaz Gill ने जमाई महफिल, 'लैला मैं लैला' गाने पर किया जबरदस्त डांस

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 05:48 PM (IST)

    Shehnaaz Gill And Varun Sharma अभिनेता वरुण शर्मा ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। वरुण शर्मा ने अपना ये जन्मदिन सब फर्स्ट क्लास के सेट पर मनाय ...और पढ़ें

    शहनाज गिल और वरुण शर्मा (Photo Instagram)
    शहनाज गिल और वरुण शर्मा (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Shehnaaz Gill And Varun Sharma: फुकरे अभिनेता वरुण शर्मा ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इस पार्टी में कई बी-टाउन सेलेब्स ने शिरकत की और उनमें वरुण शर्मा की बीएफएफ और किसी का भाई किसी की जान एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी शामिल थीं। पार्टी का एक वायरल वीडियो में दोनों को एक साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

    'लैला मैं लैला' पर शहनाज का डांस

    क्लिप में शहनाज गिल और वरुण शर्मा 'लैला मैं लैला' और 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' जैसे गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस कुशा कपिला भी नजर आई। दोनों एक्ट्रेस ने दोस्त के बर्थडे पर खूब मस्ती की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इसके अलावा वरुण शर्मा के लिए एक बहुत खास केक भी बनवाया, जिसपर लिखा था हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड। शहनाज जल्द ही फिल्म सब फर्स्ट क्लास में वरुण शर्मा नजर आने वाली हैं। इन दिनों ये सेलेब्स फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शहनाज पहली बार एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।  बत दें, शहनाज गिल और वरुण शर्मा की फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं, जो 'अनफेयर एंड लवली' और 'फिरंगी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। 

    शहनाज का वैलेंटाइन प्लान

    यह भी पढ़ें- Sab First Class: 'चूचा' के साथ Shehnaaz Gill की नई फिल्म का एलान, 'सब फर्स्ट क्लास' की शूटिंग शुरू

    हाल ही में शहनाज ने अपने वैलेंटाइन को लेकर प्लान शेयर किया है। एक्सपेक्टेशन वर्सेस रियलिटी जो मीम वीडियो है, जिसके बैकग्राउंड में उनका पॉपुलर डायलॉग भी सुना जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ruhee Dosani (@ruheedosani)

    ‘सच अ बोरिंग डे’ भी सुनाई देगा। इंस्टाग्राम रील में पहले शहनाज रोमांस करते नजर आती है, बाद में अपनी दोस्त को उसके बॉयफ्रेंड से बात करता देख नाराज हो जाती है। इस वीडियो से पता चलता है कि अभी उनका कोई प्लान नहीं है।

    खबरें और भी