यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sab First Class: 'चूचा' के साथ Shehnaaz Gill की नई फिल्म का एलान, 'सब फर्स्ट क्लास' की शूटिंग शुरू
Sab First Class शहनाज गिल और वरुण शर्मा पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में दोनों की पहली फिल्म का एलान हुआ है। सोशल मीड ...और पढ़ें

HighLights
- वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी शहनाज गिल
- शहनाज और वरुण की फिल्म का हुआ एलान
- शुरू हुई सब फर्स्ट क्लास फिल्म की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sab First Class Movie: 'बिग बॉस सीजन 13' से मशहूर हुईं शहनाज गिल आज फिल्मों में अपना चार्म चला रही हैं। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू करने के बाद शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर स्टारर 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं। अब उनकी एक और फिल्म का एलान हो गया है।
दो बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चला चुकीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की झोली में एक और फिल्म आ गिरी है। इस बार 'पंजाब की कटरीना कैफ' कही जाने वाली एक्ट्रेस अब वरुण शर्मा (Varun Sharma) के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।
शहनाज गिल की नई फिल्म का एलान
20 जनवरी 2024 को शहनाज गिल ने अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है। शहनाज पहली बार 'फुकरे' फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। उनकी फिल्म का नाम 'सब फर्स्ट क्लास' है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज गिल और वरुण शर्मा की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। एक तस्वीर में शहनाज क्लैपर पकड़े हुए वरुण और मेकर्स के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर सिर्फ क्लैपर की है।
शहनाज गिल और वरुण शर्मा की फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं, जो 'अनफेयर एंड लवली' और 'फिरंगी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, ज्योति देशपांडे और बलविंदर सिंह कर रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "2024 की शुरुआती होती है।"
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill Dance: गांव में दोस्तों के साथ ढोल पर डांस करती नजर आईं शहनाज, यूजर बोले- 'आप ये भी करती हैं'
खबरें और भी
क्या इमरान हाशमी का होगा अहम किरदार?
साल 2020 में खबर सामने आई थी कि इमरान हाशमी हलविंदर सिंह निर्देशित 'सब फर्स्ट क्लास' में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि, हालिया अनाउंसमेंट में इमरान का कोई जिक्र नहीं है। आखिरी बार इमरान हाशमी को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था।