'टेलीप्रॉम्प्टर पर पढ़ते हैं लाइनें,' Akshay Kumar के को-स्टार का शॉकिंग खुलासा, पुरानी फिल्म का खोला राज
अक्षय कुमार के एक सीनियर को-स्टार ने ये खुलासा किया है कि वह डायलॉग्स पढ़ने के लिए टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल करते हैं।
-1784700019182_m.webp)
अभिनेता अक्षय कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
9 साल पहले आई थी अक्षय की फिल्म
इस को-स्टार ने किया हैरान करने वाला खुलासा
टेलीप्रॉम्प्टर के इस्तेमाल को लेकर चर्चा में अक्की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं है। अक्सर अपनी मूवीज को लेकर सुर्खियां हासिल करने वाले अक्की के खिलाफ फिलहाल एक सीनियर एक्टर ने मोर्चा खोला है।
उस अभिनेता अक्षय को लेकर एक बड़ा शॉकिंग खुलासा किया है और बताया है कि 9 साल पहले आई एक सुपरहिट फिल्म में अक्षय कुमार ने डायलॉग्स पढ़ने के लिए टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल किया था। आइए जानते हैं कि एक्टर कौन है और कौन सी मूवी की चर्चा यहां हो रही है।
अक्षय पर इस एक्टर का हल्ला बोल
जिस अभिनेता ने अक्षय कुमार को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है वह कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर सुधीर पांडे (Sudhir Pandey) हैं। अक्षय के साथ तीस मार खां और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आने वाले सुधीर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अक्की को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि उन्होंने टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल किया है। सुधीर के मुताबिक-
यह भी पढ़ें- 40 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है Mohanlal का कंटेंट, 'भूल भुलैया', 'दृश्यम' के बाद अब Haiwaan रचेगी इतिहास!
-1784700642823.jpg)
साल 1995 में मैं और अक्षय कुमार फिल्म पांडव कर रहे थे और उस दौरान उन्हें लाइन याद करने में दिक्कत हो रही थी। इस वजह से उन्होंने बोर्ड का इस्तेमाल किया। तीस मार खां में उन्होंने टेलीप्रॉम्प्टर का इतना अधिक यूज नहीं किया, लेकिन मुझे आज भी याद है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा के लंबे सीक्वेंस के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

हालांकि, अब वह ऐसा करते हैं या नहीं मैं नहीं जानता। उन्होंने उस वक्त टेलीप्रॉम्प्टर की मदद ली थी। मेरे हिसाब से ऐसा करना वाला कलाकार बाद में इनका आदि हो जाता है।
इसके अलावा सुधीर पांडे ने भी खुलासा किया है कि वह अक्षय कुमार के साथ जब भी सम्पर्क करने की कोशिश करते हैं तो उनके मैनेजर की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आता। इससे थोड़ा बुरा लगता है कि एक दूसरे के साथ इतनी फिल्मों में काम करने के बाद भी उनके साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं लगता।
इस मूवी में नजर आएंगे अक्षय
बात की जाए अक्षय कुमार की अगली फिल्म के बारे में तो इस साल भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल जैसी हिट फिल्में देने के बाद अक्षय अब आने वाले समय में फिल्म हैवान में नजर आएंगे।
