Asha Bhosle को गाने के लिए रिश्वत देती थीं Helen, सहेली के रोते हुए बेटे का बनीं सहारा
गायिका आशा भोसले ने एक बार अपनी सहेली और अभिनेत्री हेलेन को लेकर एक रोचक किस्सा साझा किया था। ...और पढ़ें
HighLights
आशा भोसले और हेलेन थीं अच्छी दोस्त
सहेली को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं हेलेन
आशा ने गाए हेलेन के ये पॉपुलर गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 12 अप्रैल रविवार को आशा ताई ने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान उनकी खास सहेली और वेटरन एक्ट्रेस हेलेन भी मौजूद रहीं।
हेलेन और आशा असल जिंदगी में काफी अच्छी सहेलियां हुआ करती थीं। एक बार आशा ताई ने इस बात का खुलासा किया है कि हेलेन उन्हें गाना गाने के लिए खास तरह की रिश्वत दिया करती थीं।
हेलेन देती थीं ये रिश्वत
आशा भोसले ने एक बार हेलेन संग अपनी बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की थी। दरअसल बात उस दौरान की जब आशा ताई इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 के मंच पर बतौर गेस्ट पहुंची। इस दौरान उन्होंने हेलेन को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। आशा भोसले ने बताया था-
यह भी पढ़ें- कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार
-1776080547560.jpg)
मैंने अपने करियर में ज्यादातर हिट सॉन्ग हेलेन के लिए गाए। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त में से एक हैं। मुझे आज भी याद है कि जब भी मैं उनका कोई गाना गाती थी तो उससे पहले हेलेन का मेरे पास कॉल आता था। वह कहती थीं कि आशा जी मुझे पता लगा है कि आप मेरा गाना गा रही हैं, आप उसे बहुत अच्छे तरह से गाना। इसके लिए मैं आपको चॉकलेट दूंगी। इस तरह से आशा भोसले ने अपनी सहेली हेलेन से जुड़ा ये रोचक किस्सा सुनाया।
View this post on Instagram
अब जब आशा भोसले इस दुनिया में नहीं रहीं तो हेलेन अपने दोस्ती का फर्ज अदा करने के लिए उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान वह आशा ताई के रोते हुए बेटे का दुख बांटती हुई नजर आईं।
आशा ताई ने गाए थे हेलेन के ये गीत
बतौर गायक आशा भोसले ने अभिनेत्री हेलेन के कई शानदार गीतों को अपनी मधुर आवाज दी थी। जिनकी जानकारी इस प्रकार है-
खबरें और भी
ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां... (फिल्म: तीसरी मंजिल-1966)
आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा... (फिल्म: तीसरी मंजिल-1966)
हुजूर-ए-वाला जो हो इजाजत.... (फिल्म: यह रात फिर न आएगी-1966)
बार बार दिन ये आए... (फिल्म: फर्ज-1967)
मेरा क्या सनम... (फिल्म: तलाश-1969)
पिया तू अब तो आजा... (फिल्म: कारवां-1971)
आज की रात कोई आने को है... (फिल्म: अनामिका-1973)
हुस्न अगर जिद पे आ जाए... (फिल्म: हम तुम और वो-1971)
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: थोड़ी देर में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, शिवाजी पार्क लाया गया पार्थिव शरीर