यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh-सलमान को छोड़ इंस्टाग्राम ने इस एक्टर को किया फॉलो, बने बॉलीवुड के पहले स्टार
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लाखों की तादाद में फैंस अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करते हैं। अब पहली बार इंस्टाग्राम न ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लाखों लोग अपने पसंदीदा स्टार्स को फॉलो करते हैं, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें जानना चाहते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से किसी भी बॉलीवुड सेलेब्स को अभी तक फॉलो नहीं किया जाता था, लेकिन अब हाल ही में एक सेलिब्रिटी को पहली बार इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट ने फॉलो किया है।
इंस्टाग्राम के अकाउंट ने किया इस स्टार को फॉलो
इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से सलमान, शाह रुख, अक्षय को छोड़ कर जिसे फॉलो किया है उस इंडियन एक्टर का नाम विक्की कौशल है। इंस्टाग्राम अकाउंट के 665 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद अगर किसी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, उन्हें 615 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम सिर्फ 81 लोगों को ही फॉलो करता है और विक्की कौशल उनमें से एक हैं। वह इंस्टाग्राम से ऐसी मान्यता प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

सैम बहादुर के बाद मिली सफलता
इंस्टाग्राम पर यह एक और उपलब्धि हासिल करते ही विक्की कौशल की लोकप्रियता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। हाल ही में, विक्की कौशल सैम बहादुर में नजर आए थे। यह फिल्म हर किसी को काफी पसंद आई और इसी मूवी ने एक्टर की सफलता में चार चांद लगा दिए। इसके बाद वह शाह रुख खान के साथ 'डंकी' में भी दिखे। बता दें कि इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के 16.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
सैम बहादुर ने किया अच्छा कलेक्शन
सैम बहादुर ने सिनेमाघरों में 'एनिमल' के साथ 1 दिसंबर को एंट्री मारी थी। 21 दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.9 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।