विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal Birthday: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग के दौरान जेल पहुंच गये थे विक्की, जानें क्या था मामला

Published: Wed, 15 May 2024 08:49 PM (GMT+05:30)

विक्की कौशल (Vicky Kaushal Birthday) बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अभी तक कई फिल्मों में काम ...और पढ़ें

विक्की कौशल का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
विक्की कौशल का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मसान', 'राजी', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'सैम बहादुर' और 'डंकी' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता विक्की कौशल आज बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हैं। विक्की कौशल रोमांटिक से लेकर एक्शन तक कई फिल्मों में दिखाई दिए और उन्होंने हर फिल्म में अपने किरदार को इतना बखूबी निभाया की फैंस उनके दीवाने बन गए।

अब लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर विक्की कौशल 16 मई को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल को अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर की वजह से जेल जाना पड़ा था। चलिए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या था।

यह भी पढ़ें: आज भी मम्मी से पिट जाते हैं Vicky Kaushal, पिता शाम कौशल से भी साल में 3-4 बार जरूर मिलती है ये सजा

गैंग्स ऑफ वासेपुर के सहायक निर्देशक थे विक्की

गैंग्स ऑफ वासेपुर में मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी और पीयूष मिश्रा समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई दिए थे। अभिनेता विक्की कौशल ने 'गेम्स ऑफ वासेपुर' में  सहायक निदेशक के रूप में काम किया था। इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर अनुराग कश्यप 'कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने बताया कि शूटिंग के समय विक्की कौशल को जेल जाना पड़ा था।

क्यों जेल गए थे विक्की कौशल

अनुराग कश्यप ने बताया था कि वासेपुर की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल एक बार जेल गए थे। उन्होंने बताया कि हम बिना परमिशन के शूटिंग कर रहे थे। एक बार हम सच में अवैध रेत खनन की शूटिंग कर रहे थे, जहां माफियाओं द्वारा रेत खनन किया जा रहा था और उस दौरान विक्की पकड़ा गया, जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा।

इस मूवी से की थी शुरुआत

विक्की कौशल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'मसान' से की थी। इस मूवी का निर्देशन नीरज घेवाण ने किया था। विक्की के साथ फिल्म में ऋचा चड्ढा लीड रोल में नजर आईं थी।

वहीं, विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'सैम बहादुर' में देखा गया था। अब वह जल्द ही 'छावा' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग विक्की कौशल ने पूरी कर ली है। इसके साथ ही उनके पास 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: 'छावा' के सेट से लीक हुआ Vicky Kaushal का लुक, 'छत्रपति संभाजी महाराज' के रूप में छा गए एक्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।