Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Katrina Kaif एक राक्षस हैं...', Vicky Kaushal ने पत्नी को लेकर कही ऐसी बात, बताया- क्यों नहीं करते साथ काम

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 02:23 PM (IST)

    Vicky Kaushal On Katrina Kaif अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी लेडी ...और पढ़ें

    Vicky Kaushal ने पत्नी Katrina Kaif को बुलाया राक्षस। Photo- Instagram
    Vicky Kaushal ने पत्नी Katrina Kaif को बुलाया राक्षस। Photo- Instagram

    HighLights

    1. विक्की कौशल ने पत्नी कटरीना कैफ को बुलाया राक्षस
    2. विक्की कौशल ने बताई कटरीना कैफ से जुड़ी ये बात
    3. पत्नी कटरीना कैफ संग काम न करने पर भी बोले विक्की कौशल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal Called Katrina Kaif A Monster: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और उनकी पत्नी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) शोबिज के पावर कपल हैं। यूं तो विक्की और कटरीना अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी को 'राक्षस' कह दिया है। जानिए वजह। 

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' (The Great Indian Family) के प्रमोशन के बीच विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ अपनी मैरिड लाइफ के बारे में खुलासा किया है। साथ ही कटरीना की एक आदत की वजह से उन्हें 'राक्षस' कहा है। 

    यह भी पढ़ें- नीतू कपूर की लाडली Riddhima को आई पिता की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की Rishi Kapoor की अनदेखी तस्वीर

    विक्की कौशल ने क्यों कटरीना को बुलाया राक्षस?

    विक्की कौशल ने बॉलीवुड बबल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि वह और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के पास जब कोई काम नहीं होता है तो दोनों पूरा दिन आलसी की तरह समय बिताते हैं, लेकिन कभी-कभी कटरीना राक्षस की तरह बर्ताव करती हैं, क्योंकि वह समय की पाबंद भी हैं। बकौल विक्की,

    अगर मैं घर पर हूं और काम नहीं कर रहा हूं तो मैं बहुत आलसी हो जाता हूं। जब हम दोनों घर पर होते हैं तो हम चिल करते हैं और अगर हमें कहीं बाहर काम या किसी चीज के लिए नहीं जाना होता है, तो हम दोनों आलसी हो जाते हैं। यह खूबसूरत चीज है। यह एक तरह से दो आलसी लोगों की पार्टी की तरह है, लेकिन जब बात अनुशासन की आती है तो वह (कटरीना) एक राक्षस बन जाती हैं। 

    क्यों कटरीना कैफ संग काम नहीं करते हैं विक्की कौशल?

    हाल ही में, विक्की कौशल ने न्यूज18 के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि आखिर वह क्यों कटरीना कैफ के साथ काम नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने बताया था कि उन्हें फिल्मों के ऑफर तो आ रहे हैं, लेकिन वह किसी को साइन नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने कहा- 

    खबरें और भी

    हमें साथ में कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं, लेकिन फिल्म में हमारी कास्टिंग फिट नहीं है। हम सिर्फ इसलिए फिल्म नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि दो लोगों को साथ में देखने की उत्सुकता है।

    बता दें कि विक्की कौशल की पिछली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी, लेकिन 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने आठ दिनों में सिर्फ 10 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें- Censor Board Bribe Case: पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी बोले, बिना घूस प्रसून जोशी के यहां कुछ नहीं, दें इस्तीफा