यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नीतू कपूर की लाडली Riddhima को आई पिता की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की Rishi Kapoor की अनदेखी तस्वीर
Riddhima Kapoor Sahni नीतू कपूर की लाडली अपने पिता ऋषि कपूर की यादों में खो गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता की एक अनदेख ...और पढ़ें

HighLights
- रिद्धिमा कपूर साहनी को आई पिता ऋषि कपूर की याद
- शेयर की एक्टर की अनदेखी तस्वीर
- फोटो में रणबीर कपूर भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर बी-टाउन के सबसे फेमस और पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। अभिनेता भले ही आज इस दुनिया में न हो, लेकिन वह हमेशा अपनी फिल्मों और उनमें की हुई एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में राज करेंगे। 4 सितंबर को ऋषि कपूर की जयंती थी। ऐसे में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर और अन्य सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता को याद किया था।
अब, इसके कुछ हफ्ते बाद, एक बार फिर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता की पुरानी यादों में खो गई हैं। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ भाई रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'ननद' Riddhima Kapoor के बर्थडे पर उमड़ा Alia Bhatt का प्यार, रणबीर कपूर की बहन के लिए किया ये प्यारा पोस्ट
रिद्धिमा कपूर को आई पिता की याद
रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने पिता ऋषि कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक्टर भाई-बहन की जोड़ी को अपनी बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर मंदिर की लग रही है, क्योंकि ऋषि कपूर, रिद्धिमा और रणबीर साईं बाबा की मूर्ति के पास खड़े हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने इमोजी भी शेयर किए हैं। ऋषि कपूर की यह तस्वीर उनके फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।
.png)
रणबीर कपूर की शेयर की थी अनदेखी फोटो
हाल ही में, रिद्धिमा ने 28 सितंबर को रणबीर कपूर के बर्थडे पर भी उनके बच्चपन की भी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही उनमें से कुछ तस्वीरें एक्टर की शादी की भी थी।
खबरें और भी
ऋषि कपूर ने बनाई थी अलग पहचान
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में अनगिनत फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 'मेरा नाम जोकर' में पिता राज कपूर के साथ एक बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद पांच दशकों के करियर में उन्होंने 'कभी-कभी', 'कर्ज', 'चांदनी', 'फना', 'नमस्ते लंदन', 'प्रेम रोग', 'दीवाना' और 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।