यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor Birthday: नीतू कपूर ने 'राहा के पापा' को दिया खास गिफ्ट, करीना ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
Happy Birthday Ranbir Kapoor बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार वालों से लेकर कई सेलेब्स उन्हें अ ...और पढ़ें

HighLights
- 41वां बर्थडे मना रहे हैं एक्टर रणबीर कपूर
- मां नीतू कपूर ने शेयर की खास तस्वीर
- इन सेलेब्स ने भी दी बधाई
नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर आज अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। आज का दिन एक्टर के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज ही उनकी आने वाली फिल्म 'एनिमल' का टीजर भी रिलीज किया गया है। रणबीर के इस खास दिन पर उनकी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर से लेकर उनके दोस्त तक उन्हें अलग-अलग तरह से बर्थडे विश कर रहे हैं।
नीतू कपूर ने इस तरह किया लाडले को बर्थडे विश
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने रणबीर कपूर को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर आधी रात को उन्हें दी गई सरप्राइज पार्टी की एक झलक दिखाई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर अपने बर्थडे का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।
.png)
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को किया बर्थडे विश, एक्टर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खोला राज
नीतू कपूर ने एक्टर को उनके बर्थडे पर 'हैप्पी बर्थडे राहा के पापा' लिखा हुआ केक लाकर दिया है। वहीं, दूसरे केक के साइड में उनकी और आलिया की शादी का एक फोटो फ्रेम लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा 'मेरे खास के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन'।
रिद्धिमा ने ऐसे दी भाई को शुभकामनाएं
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी अपने भाई को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर रणबीर की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें एक्टर की शादी की है, तो कुछ उनके बचपन की हैं।
खबरें और भी

एक तस्वीर में वह अपने दादा राज कपूर की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे Rans, आपके जीवन का यह खास दिन खूबसूरत, प्यार, हंसी और खुशियों से भरा हो। मैं तुम्हें हमेशा परेशान करने का वादा करती हूं'।
करीना-करिश्मा ने दिखाई बचपन की झलक
रणबीर कपूर की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी एक्टर को बर्थडे विश किया है। दोनों ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कई अन्य सेलिब्रिटी ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किया है।
.png)
.png)