Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलीज के 36 दिन बाद विक्की कौशल की Chhaava को झेलना पड़ा भारी नुकसान, पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया मामला

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 22 Mar 2025 02:35 PM (IST)

    विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज से पहले से ही विवादों में रही है। नागपुर में हुए विवाद की वजह भी फिल्म को बताया जा रहा था। वहीं अब मेकर्स को भारी नुकस ...और पढ़ें

    विक्की कौशल की 'छावा' हुई पायरेसी का शिकार (Photo Credit- X)
    विक्की कौशल की 'छावा' हुई पायरेसी का शिकार (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी छावा
    2. बॉक्स ऑफिस पर कर रही शानदार कमाई
    3. अब पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' (Chhaava ) बीते महीने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई  थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था। छावा ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया था। फिल्म अब तक भारत में 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

    डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म करीब 1 महीने तक सिनेमाघरों में लोगों को खींचने में कामयाब रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने के बाद मेकर्स को ऑनलाइन पायरेसी का झटका लगा है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आ रही है।

    ऑनलाइन लीक हुई विक्की कौशल की फिल्म

    एएनआई की एक खबर के अनुसार, अगस्त एंटरटेनमेंट के सीईओ रजत राहुल हस्कर ने मुंबई पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि फिल्म '1,818 internet links' के नाम से लीक हो गई है। साउथ मुंबई साइबर पुलिस ने सीआर नंबर 23/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 308(3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65ए,

    सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6एए, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल साइबर पुलिस इसके पीछे के लोगों का पता लगा रहे हैं। ओटीटी पर रिलीज होने से पहले इसके लीक होने की खबर ने मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'गलत तरीके से छुआ, बुरी तरह से डांटा', सिल्वर स्क्रीन पर पहचान बना चुकी 23 साल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

    साल की सुपरहिट फिल्म बनी छावा

    बता दें कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया है। शानदार ओपनिंग लेने के एक महीने के अंदर फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। अब फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में टोटल 34 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 555.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं 13 दिनों में तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 14.9 करोड़ तक का हुआ है।

    क्या थी फिल्म छावा की कहानी?

    छावा की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की मुगल शासन के खिलाफ युद्ध पर आधारित है। स्वराज्य को बचाने के लिए उन्होंने औरंगजेब के आगे घुटने टेकने से इनकार कर दिया था। इसी घटना को निर्देशक ने बड़ी ही खूबसूरती से सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया है। इस ऐतिहासिक फिल्म में जिस तरह विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है, वह निश्चित तौर पर ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

    ये भी पढ़ें- दम तोड़ रहे पाकिस्तानी सिनेमाघर, 38 टॉकीज हो चुके हैं बंद; फौजी तानाशाही से जुड़ा है मामला