Love & War से Vicky Kaushal के दो पोस्टर्स आउट, दीवानगी में कौन सी हद करेंगे पार? फर्स्ट लुक ने बढ़ाई बेचैनी
फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर से मेकर्स ने विक्की कौशल के दो लुक आउट कर दिए हैं।
-1790406506660_m.webp)
लव एंड वॉर से विक्की कौशल का फर्स्ट पोस्टर आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
लव एंड वॉर से सामने आया विक्की कौशल का पोस्टर
इंटेंसिटी और चॉर्म का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
विक्की का लुक देख यूजर्स बोले- थिएटर्स जाना पड़ेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) से एक्टर्स के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके। उसके बाद फिल्म से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का कैबरे गर्ल थीम वाला पोस्टर सामने आया।
अब फाइनली मेकर्स ने लव एंड वॉर के तीसरे स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें वह काफी इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं।
विक्की कौशल के पोस्टर से नहीं हटेंगी नजरें
विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर लव एंड वॉर से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। पहले पोस्टर में विक्की एकटक गुस्से और पूरी इंटेंसिटी के साथ सामने किसी को निहार रहे हैं। उनके हाथ में लाइटर है और मुंह में सिगरेट, जो उनके ओवरऑल लुक को और भी चार्मिंग बना रहा है। इसके साथ ही उनके लुक को भी रेट्रो टच दिया गया है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए विक्की कौशल मे कैप्शन में लिखा। आंखें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं। संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर।" इस पोस्टर के साथ ही विक्की कौशल का दूसरा पोस्टर भी मेकर्स ने आउट कर दिया है।

दूसरे पोस्टर में विक्की कौशल पानी के अंदर बैठे हुए हैं और उनके हाथ में फूलों का एक गुलदस्ता है। इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन ने लिखा, "वो दीवाना है, उसका इंतजार है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिस्पांस
लव एंड वॉर से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फर्स्ट लुक जहां दर्शकों को बेहद पसंद आया था, तो वहीं आलिया भट्ट के कैबरे लुक की तुलना अनुष्का शर्मा के 'बॉम्बे वेलवेट' वाले और कियारा आडवाणी के टॉक्सिक लुक के साथ हुई थी। हालांकि, संजय लीला भंसाली की फिल्म से विक्की कौशल का लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
एक यूजर ने लिखा, "हमें भंसाली सर का विजन अब साफ-साफ दिख रहा है, बहुत ही इंटेंस पोस्टर है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "विक्की लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कैरेक्टर आपके लिए ही बना है, एकदम परफेक्ट।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अब तो थिएटर जाना ही पड़ेगा भाई।" फिल्म लव एंड वॉर की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
