Love & War के बाद 'महावतार' बनकर Vicky Kaushal करेंगे बड़ा धमाका, अपकमिंग ब्लॉकबस्टर की तैयारी में 'छावा'
संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) के बाद विक्की कौशल पौराणिक फिल्म महावतार (Mahavatar) में नजर आएंगे।

महावतार बनकर धमाल मचाएंगे विक्की कौशल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
लव एंड वॉर के बाद महावतार में नजर आएंगे विक्की
लव एंड वॉर से जल्द आ सकता है विक्की का पोस्टर
21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी विक्की की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) का पहला पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म के पहले पोस्टर के जरिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का लुक रिवील किया गया है। एक्टर के बैक-टू-बैक दो पोस्टर्स आउट हुए हैं।
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी फिल्म से लुक रिवील होने वाला है। मगर इन सबके बीच इंतजार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के पोस्टर का है।
विक्की कौशल के पोस्टर का इंतजार
उम्मीद है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) लव एंड वॉर से विक्की कौशल का पोस्टर जारी करेंगे। दर्शकों के बीच विक्की के लुक को देखने के लिए बेताबी देखी जा रही है। इस फिल्म में वह रणबीर और आलिया के साथ लीड रोल निभा रहे हैं।
महावतार की तैयारी में विक्की
लव एंड वॉर का इंतजार तो दर्शक काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन विक्की कौशल के चाहने वालों को उनकी एक और फिल्म का इंतजार है। यह फिल्म है महावतार (Mahavatar)। अमर कौशिक क निर्देशन में बन रही महावतार भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम (Parshuram) पर आधारित है।
महावतार के लिए विक्की की कड़ी ट्रेनिंग
लंबे समय से विक्की कौशल के इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ समय पहले ही एक रिपोर्ट भी सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि वह अगले साल जनवरी में महावतार की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। यही नहीं, अभिनेता ने इस किरदार को बारीकी से पर्दे पर उतारने के लिए कड़ी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

फिलहाल, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन लव एंड वॉर की रिलीज के बाद विक्की पूरी तरह महावतार को टाइम देंगे।
लव एंड वॉर की रिलीज डेट
आपको बता दें कि लव एंड वॉर को इसी साल अगस्त में रिलीज किया जाना था लेकिन किसी वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। अब यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
