Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Vicky Kaushal की मां ने उड़ाया उनकी तोंद का मजाक, भाई सनी ने शेयर किया मजेदार किस्सा

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 08:41 AM (IST)

    विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अमेरिका से लौटने के बाद विक्की का वजन काफी बढ़ गया था। एक्टर वैसे तो अभी काफी फिट दिखते ...और पढ़ें

    विक्की कौशल की मां ने उड़ाया उनका मजाक
    विक्की कौशल की मां ने उड़ाया उनका मजाक

    HighLights

    1. छावा की तैयारी में बिजी हैं विक्की कौशल
    2. फिर आई हसीन दिलरुबा में नजर आएंगे सनी
    3. एक समय बहुत बढ़ गया था विक्की का वजन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल और सनी कौशल आपस में एक बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की ट्यूनिंग जबरदस्त है। कई इंटरव्यूज में आपको ये देखने को भी मिला होगा जहां इन लोगों ने एक दूसरे की फनी बातें फैंस के साथ शेयर की थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी कौशल के मोस्ट डिजायरेबल मैन का अवार्ड जीतने का एक मजेदार किस्सा सुनाया।

    मां ने किया फनी कमेंट

    सनी ने बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में बताया कि जब विक्की कौशल अमेरिका से लौटे थे तो उन्हें ये टाइटल दिया गया था। उनका वजन काफी बढ़ गया था। सनी ने बताया कि विक्की अपने नए अमेरिकी दोस्तों के साथ पिज्जा और आइसक्रीम काफी ज्यादा खाया करते थे जिसकी वजह से वो इतने ज्यादा मोटे हो गए थे। तभी एक इंटरव्यू में विक्की की मां उनकी फोटो देखी और एक इंडियन मॉम की तरह मस्त सा कमेंट मारा। मां ने पंजाबी में कहा,"एनु देखो, मोस्ट डिजायरेबल बैठा है तोंद काढ़ के (देखो कैसे बैठा है मोस्ट डिजायरेबल मैन,पेट निकाल के)।"

    यह भी पढ़ें: Tauba Tauba सिंगर Karan Aujla ने डेब्यू इंडिया टूर के लिए वसूली मोटी फीस, फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कौशल ब्रदर्स ने अपने बचपन के किस्से सुनाकर जनता को हंसाया हो। इससे पहले भी कपिल शर्मा के शो पर वो ऐसे किस्से शेयर कर चुके हैं। सनी ने बताया कि बचपन में वो और विक्की अपनी मां से बहुत पिटाई खा चुके हैं।

    कौशल ब्रदर्स के आने वाले प्रोजेक्ट

    विक्की और सनी एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर एक अलग जगह बनाई है। सनी कौशल की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार हैं,वहीं विक्की अपनी आगामी फिल्म छावा में व्यस्त हैं। इस मूवी में वो रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'प्यार में किसी भी हद...' Sharvari Wagh ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सनी कौशल संग रिलेशनशिप की खबरों के बीच कही ये बात