Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी कटरीना कैफ से झगड़े के बाद उड़ जाती है Vicky Kaushal की नींद, बोले- वो बहुत खतरनाक है

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 06:45 PM (IST)

    बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ की जोड़ी फैंस के बीच खासा चर्चित है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक ...और पढ़ें

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कटरीना कैफ और विक्की कौशल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'बैड न्यूज' को लेकर चर्चा में विक्की कौशल
    2. कटरीना संग अपनी पहली मुलाकात का किया खुलासा
    3. विक्की ने खुद को बताया प्रैक्टिल इंसान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'बैड न्यूज' में फैंस विक्की कौशल की तृप्ति डिमरी के साथ केमेस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। मूवी में दोनों के बीच इंटीमेट सीन्स हैं। विक्की ने जमकर फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। एक हालिया इंटरव्यू के दौरान विक्की ने फिल्मों से हटकर कटरीना कैफ के साथ अपने इक्वेशन पर बात की। उन्होंने कटरीना के साथ अपनी पहली मुलाकात से लेकर झगड़े तक का खुलासा किया।

    यहां हुई थी पहली मुलाकात

    राज शमानी को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कटरीना संग अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कटरीना के साथ पहली मुलाकात के बाद दोनों को एक दूसरे के लिए अपना प्यार कब समझ आया। विक्की ने कहा कि 'टाइगर 3' एक्ट्रेस से उनकी पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो के बैक स्टेज में हुई थी। तब वह कटरीना से मिलते वक्त बिल्कुल भी नर्वस नहीं थे। पहले उन्होंने खुद को इंट्रोड्यूस किया और फिर कटरीना ने खुद को।

    यह भी पढ़ें: Vicky Kushal ने फैमिली के बुरे वक्त को किया याद, बोले- 'पापा करने वाले थे सुसाइड'

    कटरीना संग झगड़े के बाद होती है ये हालत

    इसी के साथ विक्की ने ये भी बताया कि झगड़े में दोनों किसी सिचुएशन से कैसे डील करते हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रैक्टिल नेचर के हैं। जब उन्हें गुस्सा आता है, तो वह अकेला रहना और चीजों के बारे में रैशनल तरीके से सोचना पसंद करते हैं। लेकिन यही अगर कटरीना उनकी जगह हों, तो वह इमोशनली चीजों के साथ कनेक्ट करती हैं। 

    विक्की ने बताया कि झगड़े के बाद दोनों का सोना मुश्किल हो जाता है क्योंकि कटरीना उस झगड़े पर बात करना चाहती हैं। उनकी इमोशनल इंटेलीजेंस कमाल की है। वो बहुत खतरनाक है और मेरा बहुत कट्टर प्रैक्टिकल, रैशनल दिमाग है।

    खबरें और भी

    कैसे प्यार चढ़ा परवान

    विक्की ने बताया कि शुरुआत में दोनों को कुछ महसूस नहीं हुआ। दोनों के पास एक दूसरे का नंबर था, तो कभी भी एक दूसरे से बात कर लिया करते थे। धीरे-धीरे उनकी बॉन्डिंग अच्छी होती गई। विक्की ने कहा कि यह प्लान नहीं था और कभी-कभी चीजें सिर्फ हो जाती हैं। एक वक्त के बाद दोनों ने अपने रिलेशन पर सवाल करना बंद किया और तब समझ आया कि एक दूसरे के लिए फीलिंग्स हैं।

    यह भी पढ़ें: Bad Newz Advance Booking: 'कितना नाचूंगा यार' विक्की कौशल ने स्टाइल में किया बैड न्यूज की एडवांस बुकिंग का एलान