'मेरे सामने क्लैप...', Pritam and Pedro देख खुश हुए विक्की कौशल, वीर हिरानी को लेकर खोला सालों पुराना राज
'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर हिरानी को एक्टिंग डेब्यू के लिए मिल रही तारीफ सुनकर विक्की कौशल काफी इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने वीर के सफर को लेकर कई राज ...और पढ़ें

विक्की कौशल ने की वीर हिरानी की तारीफ/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार हिरानी की डेब्यू सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो इस वक्त जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ट्रेंड कर रही है। इस वेब सीरीज से डायरेक्टर के बेटे वीर हिरानी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है।
प्रीतम और पेड्रो को मिल रहे प्यार से न सिर्फ राजकुमार हिरानी खुश हैं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर वीर हिरानी के एक्टिंग सफर को देखने वाले विक्की कौशल के लिए भी यह प्राउड मोमेंट है। हाल ही में विक्की ने वीर की तारीफों के पुल बांधते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
'संजू' के सेट पर क्लैप देते थे वीर हिरानी
विक्की कौशल ने समाचार एजेंसी IANS को दिए गए इंटरव्यू में कहा, "मैं वीर को तब से जानता हूं, जब हम 'संजू' की शूटिंग कर रहे थे। मैंने उसे मेरे सामने शूट पर क्लैप देते हुए देखा है। जब से मैंने उसे जाना है, यही समझ आया है कि वह अपने काम को लेकर हमेशा सीरियस रहा है। इतने सालों में नई चीजें सीखने के लिए उसने कड़ी मेहनत की है। वीर की जर्नी को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड की नई वेब सीरीज OTT पर बनी नंबर-1, साइबर क्राइम के सस्पेंस के आगे फेल हुए दिमाग के सारे गणित
'सभी ने मिलकर कुछ अलग बनाया है'-विक्की कौशल
वीर हिरानी की जर्नी के अलावा विक्की कौशल ने प्रीतम एंड पेड्रो की पूरी स्टारकास्ट की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "पूरी टीम ने बहुत ही अच्छा काम किया है। राजू सर, अविनाश अरुण, विक्रांत मैसी और अरशद वारसी जैसे सभी मंझे हुए कलाकार मिलकर दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए हैं, जो बहुत स्पेशल है। मैं चाहता हूं कि आप सभी उनकी बनाई गई सीरीज देखें और अनुभव लें।"
खबरें और भी

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि राजकुमार हिरानी की फिल्म 'प्रीतम एंड पेड्रो' साइबर क्राइम पर बेस्ड स्टोरी है, जिसमें किस तरह से ऑनलाइन खेले जाने वाले खेल आपके बच्चों को मौत के मुंह तक ले जा सकते हैं, यह दर्शाया गया है, लेकिन इसी के साथ सीरीज में एक ट्विस्ट बदले की कहानी भी है, जो 'प्रीतम एंड पेड्रो' का हाइलाइट प्वाइंट है।